{"_id":"f58785a675f293fca9177f6297468456","slug":"hunger-strike-started-by-nokia-empolyee","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकिया के कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
नोकिया के कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
एजेंसी/चेन्नई
Updated Mon, 31 Mar 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छंटनी की आशंका को देखते हुए मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी नोकिया के चेन्नई स्थित कारखाने के कर्मचारी सोमवार को भूख हड़ताल पर रहे। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने केंद्र व तमिलनाडु सरकार से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने गुहार लगाई है कि दोनों सरकारें यह सुनिश्चित करें कि नोकिया द्वारा अपना हैंडसेट कारोबार व भारतीय परिसंपत्तियों को माइक्रोसॉफ्ट को बेचे जाने के चलते किसी भी कर्मचारी की नौकरी को कोई खतरा न होने पाए।
विज्ञापन
नोकिया के चेन्नई प्लांट में तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर 20 से 30 वर्ष की आयु के हैं और इनमें महिलाओं की काफी बड़ी तादाद है। हड़ताल के चलते सोमवार को प्लांट के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर अपने विरोध का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने चन्नई स्थित स्टेट गेस्ट हाउस के पास प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उनमें से ज्यादातर श्रीपेरंबदूर में नोकिया द्वारा यह प्लांट शुरू किए जाने के वक्त से काम कर रहे हैं। वर्षों तक सेवा करने के बाद अगर उनको नौकरी से हटाया जाता है, तो उनके लिए जीवन-यापन करना मुश्किल हो जाएगा।