फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   HPCL and power grid corporation accorded maharatna status

फैसलाः 'महारत्न' कंपनियों की श्रेणी में आई HPCL, पावरग्रिड कॉर्पोरेशन

Wed, 23 Oct 2019 09:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 23 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
HPCL and power grid corporation accorded maharatna status
एचपीसीएल - फोटो : SELF

केंद्र सरकार ने दो कंपनियों को महारत्न कंपनियों की श्रेणी में रखने का एलान किया  है। सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (एचपीसीएल) और पावरग्रिड कॉर्पोरेशन को इस श्रेणी मे रखा गया है। इससे इन कंपनियों को परिचालन और वित्तीय फैसलों को लेने में पूरी स्वतंत्रता मिलेगी। 

विज्ञापन


दो अलग-अलग आदेश में इस बात की घोषणा भारी उद्योग मंत्रालय के आधीन सरकरी कंपनियों के विभाग ने की है। इससे इन दोनों कंपनियों के बोर्ड, वित्तीय मामलों  सारे फैसले ले सकेंगे। 

विज्ञापन

महारत्न कंपनियां ले सकती हैं ये फैसले

महारत्न कंपनियां बाजार में इक्विटी के जरिए निवेश कर सकती है। इसके साथ ही वो अन्य कंपनियों के साथ वित्तीय साझेदारी के अलावा देश-विदेश में विलय या फिर अधिग्रहण कर सकेंगी। हालांकि इसके लिए एक प्रोजेक्ट में पांच हजार करोड़ रुपये का  ही निवेश कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनियां अपनी संपत्तियों का ट्रांसफर, ताजा निवेश और सहयोगी कंपनियों में हिस्सेदारी को कम करने जैसे फैसले भी ले सकेंगी। तकनीक अपग्रेड करने के लिए वो अन्य कंपनियों के साथ साझेदारी कर सकती हैं। एचपीसीएल की स्थापना 1974 में हुई थी, जबकि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन देश की सबसे बड़ी विद्युत सप्लाई कंपनी है। यह 2007 से शेयर बाजार में लिस्टेड है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed