फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   hdfc bank profit soars by 27 percent in second quarter

तिमाही नतीजेः HDFC बैंक का मुनाफा 6345 करोड़ रुपये, 19 फीसदी बढ़ी आय

Sat, 19 Oct 2019 06:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 19 Oct 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
hdfc bank profit soars by 27 percent in second quarter

निजी क्षेत्र के शीर्ष बैंक एचडीएफसी को वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा 27 फीसदी बढ़ गया है। बैंक की आय में 19 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 6345 करोड़ रुपये रहा। साल दर साल आधार पर यह पिछले साल 5005.7 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


बैंक की ब्याज आय 14.9 फीसदी बढ़कर 13,515.1 करोड़ रुपये रही है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ब्याज आय 11,763.5 करोड़ रुपये रही थी।

ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट

बैंक के ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट देखने को मिली है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.40 फीसदी से घटकर के 1.38 फीसदी और नेट एनपीए 0.43 फीसदी से घटकर 0.42 फीसदी रह गया। वहीं रुपये में ग्रॉस एनपीए 11768.9 करोड़ रुपये से बढ़कर के 12508.1 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान रुपये में नेट एनपीए 3567.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,790.9 करोड़ रुपये रहा है।

विज्ञापन


बैंक की प्रोविजनिंग 1,820 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,700.7 करोड़ रुपये रही है जबकि इसी साल की पहली तिमाही में बैंक ने 2,613.7 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed