{"_id":"5f9270178ebc3e9ba13890f7","slug":"hcl-tech-employees-to-come-to-office-once-in-a-week-know-about-company-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते में एक दिन ऑफिस आएंगे HCL Tech के कर्मचारी, ये है कंपनी की योजना","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
हफ्ते में एक दिन ऑफिस आएंगे HCL Tech के कर्मचारी, ये है कंपनी की योजना
Fri, 23 Oct 2020 11:24 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
वर्क फ्रॉम होम
- फोटो : pixabay
कोरोना वायरस महामारी के काल में कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो दे रही हैं। घर में ऑफिस कल्चर को देखते हुए बाजार वर्क फ्रॉम होम के अनुरूप खुद को तैयार कर चुका है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और ट्विटर जैसी कंपनियां वर्क फ्रोम होम को बढ़ावा दे रही हैं। इस बीच कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को काम के लिए कार्यालय में आने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही हैं।
विज्ञापन
दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक अपने कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए कंपनी ने कहा है कि अगले तीन महीनों में सप्ताह में कम से कम एक दिन कर्मचारी ऑफिस आएं। बिजनेस इनसाइडर इंडिया के अनुसार, कंपनी ने इसकी तैयारी कर ली है। कंपनी द्वारा कर्मचारियों से सप्ताह में एक दिन ऑफिस आने के लिए कहा जा रहा है। वहीं दिसंबर अंत तक, उन्हें सप्ताह में दो दिन ऑफिस आना पड़ सकता है।
विज्ञापन
वर्तमान में कंपनी कार्यालय में करीब पांच फीसदी से छह फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर रही है। हालांकि दिसंबर तक वे कुल संख्या के 20 फीसदी कर्मचारियों को ऑफिस तक लाने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि सभी कर्मचारियों पर ऑफिस आने का दबाव नहीं है। जिन कर्मचारियों के पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं, या 50 साल से अधिक उम्र के माता-पिता हैं, वे घर से काम करना जारी रख सकते हैं। वहीं जो कर्मचारी 50 से 55 वर्ष से अधिक आयु के हैं, उन्हें भी वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दी गई है।
एचसीएल टेक ने कहा है कि वह कैंपस के जरिए वित्त वर्ष 2022 के लिए करीब 12 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करेगी। कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर (सीएचआरओ) वीवी अप्पाराव के कहा कि मांग बढ़ने और कई डील के पाइपलाइन में होने के कारण यह भर्ती की जा रही है। आगामी चार हफ्तों में इस पर अंतिम फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में कंपनी अब तक तीन हजार फ्रेशर्स को ज्वाइन करा चुकी है। बाकि के नौ हजार फ्रेशर अगली दो तिमाही में जॉइन कर लेंगे।