{"_id":"571a8f094f1c1ba06e8b5c57","slug":"govt-gears-up-to-bring-back-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय माल्या को वापस लाने में जुटा विदेश मंत्रालय","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
विजय माल्या को वापस लाने में जुटा विदेश मंत्रालय
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Apr 2016 02:22 AM IST
सार
- माल्या की तरफ से नहीं आया कोई सकारात्मक जवाब
- जवाब न देने की दशा में मंत्रालय इसे माल्या का असहयोग मानेगा
विज्ञापन
विजय माल्या
विस्तार
उद्योगपति विजय माल्या को घेरकर स्वदेश लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। विदेश मंत्रालय इस संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रहा है।
विज्ञापन
मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि विभाग को प्रवर्तन निदेशालय का पत्र प्राप्त हुआ है। माल्या की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है
और ऐसे में विदेश मंत्रालय उद्योगपति को भारत लाने के लिए अग्रिम कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय के सुझाव पर विजय माल्या का राजनयिक पासपोर्ट चार सप्ताह के लिए निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके अंतर्गत माल्या को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया था।
विज्ञापन
माल्या को सूचित किया गया था कि जवाब न देने की दशा में मंत्रालय इसे माल्या का असहयोग मानेगा और पासपोर्ट को रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन