फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   government sale ioc share on low rate

कम दाम पर मिलेंगे इंडियन ऑयल के शेयर, खरीदेंगे आप?

Sat, 01 Mar 2014 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
government sale ioc share on low rate

बाजार से पैसा जुटाने के लिए सरकार अब कम दाम पर इंडियन ऑयल के शेयर की बिक्री करने जा रही है।

विज्ञापन


सरकार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) में 10 फीसदी हिस्सेदारी ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) को बेचने को मंजूरी दे दी है।

इस विनिवेश से सरकार को इससे 5,300 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा भेल के पांच फीसदी शेयर एलआईसी को बेचकर 2,045 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने बताया कि दोनों कंपनियों को आईओसी के शेयर बाजार कीमत से 10 फीसदी की छूट पर दिए जाएंगे। इसके तहत आईओसी के 24.27 करोड़ शेयरों की बिक्री ओएनजीसी और ओआईएल को की जाएगी। दोनों कंपनियां पांच-पांच फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगी। मोइली ने बताया शेयरों की बिक्री जल्द की जाएगी। कंपनियां इस सौदे को तय करने की दिशा में काम कर रही हैं।
विज्ञापन


पेट्रोलियम सचिव विवेक राय ने बताया कि तीनों सरकारी कंपनियों के बीच यह एक ऑफ मार्केट सौदा होगा। तीनों कंपनियों के निदेशक मंडल मिलकर इसके स्वरूप को तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed