फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   government appoints pradeep singh kharola as full time cmd of air india

तीन महीने बाद Air India को मिला फुलटाइम चेयरमैन और एमडी, इनको मिली जिम्मेदारी

Tue, 28 Nov 2017 05:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
government appoints pradeep singh kharola as full time cmd of air india
सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को तीन महीने बाद फुलटाइम चेयरमैन और एमडी मिल गया है। अश्विनी लोहानी के अगस्त में रेलवे बोर्ड का चेयरमैन बन जाने के बाद यह पद एक तरह से खाली चल रहा था। केंद्र सरकार ने अगस्त में तीन महीनों के लिए राजीव बंसल को एयर इंडिया का अंतरिम एमडी और चेयरमैन नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं खरोला
केंद्र सरकार ने 1985 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को एमडी और चेयरमैन बनाया है। खरोला फिलहाल बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी हैं। अब खरोला एयर इंडिया के निजी हाथों में बेचने के लिए मोर्चा संभालेंगे। 
विज्ञापन


52 हजार करोड़ का है घाटा
52 हजार करोड़ के घाटे से जूझ रही एयर इंडिया अब कॉस्ट कटिंग के मूड में आ गई है। कंपनी अब देश भर के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर ली हुई किराये की जमीन और हैंगर को खाली करने जा रहा है, जिससे उसके फालतू के खर्चों पर लगाम लग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया के पूर्व सीएमडी राजीव बंसल ने कहा था कि वो एयरलाइंस की ऑन टाइम पर्फोमेंस, कस्टमर सर्विस पर भी ध्यान दे रहे हैं। बंसल ने कहा था कि वो कंपनी द्वारा एयरपोर्ट पर कबाड़ रखने के लिए ली गई किराये की जमीन और हैंगर को भी जल्द खाली करेंगे, ताकि इसके अतिरिक्त किराये को भी न देना पड़े। 

संसद की कमेटी के सामने उठाया था मुद्दा

government appoints pradeep singh kharola as full time cmd of air india

बड़े घाटे का सामना कर रही एयर इंडिया ने पार्लियामेंट कमेटी के सामने जमीनी विवाद का मुद्दा उठाया है। एयर इंडिया ने कमेटी को बताया कि उसकी संपत्तियों में अलग-अलग कंपनियों के जुड़े होने की वजह से वे उन्हें बेच नहीं पा रही है, जिसकी वजह से जमीनों के मॉनिटाइजेशन में दिक्कतें आ रही हैं। 

दअसल, कंपनी ने जमीनों के जरिए करीब 5000 करोड़ रुपये की रिकवरी का प्लान बनाया है, जिसके लिए 2012-13 से 2021-22 के बीच डेडलाइन रखी गई है। एयर इंडिया का कहना है कि वो जमीनी विवाद की वजह अब तक सिर्फ 369 करोड़ रुपये ही जमा कर पाई है।

6300 करोड़ की दो संपत्तियों को बेचने में आई थी परेशानी
6300 करोड़ की दो संपत्तियों को बेचने में एयर इंडिया को इसी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ये दोनों प्रॉपर्टीज शहरी विकास मंत्रालय की ओर से लीज पर दी गई है और इन्हें बेचा नहीं जा सकता। इसके अलावा ऐसे और कई कारण हैं, जिनके चलते एयर इंडिया अपनी कई जमीनों को नहीं बेच पा रहा है।

दरअसल, एयर इंडिया की बड़ी हिस्सेदारी बेचने से पहले केंद्र रियल एस्टेट और गैर कंपनियों से जुड़ी संपत्तियों को बेचने की योजना बना रहा है। केंद्र सरकार की ओर से ये बड़ा इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि एयर इंडिया लगातार घाटे का सामना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed