फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GoAir terminated employee for making objectionable comment on Sita Mata

सीता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कर्मचारी को गोएयर ने नौकरी से निकाला

Fri, 05 Jun 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 05 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
GoAir terminated employee for making objectionable comment on Sita Mata
गोएयर का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

निजी विमानन कंपनी गोएयर ने अपने एक कर्मचारी को सीता माता पर अभद्र टिप्पणी करने पर नौकरी से निकाल दिया है। गोएयर के कर्मचारी आशिफ खान ने सीता माता को लेकर ट्विटर पर अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद ट्विटर पर बॉयकॉट गोएयर (#boycottGoair) ट्रेंड करने लगा था। 

विज्ञापन


लोगों ने की कार्रवाई की मांग
इसके लिए कई ट्विटर यूजर ने गोयएर को टैग करके कार्रवाई की मांग की थी। सोनम महाजन ने गोएयर को टैग करते हुए पूछा था कि, 'क्या आसिफ खान आपका कर्मचारी है, जैसा कि उसने ट्विटर पर अपने बायो में लिखा है। यदि वह आपका कर्मचारी है और आपने उसे नहीं निकाला तो इसका मतलब होगा कि आप हिंदू धर्म के प्रति नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने गोएयर से कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर गोएयर ने कर्मचारी को नहीं निकाला, तो वे आगे से गोएयर में सफर नहीं करेंगे। 


गोएयर ने दी सूचना
बाद में गोएयर ने आसिफ को निकालने की सूचना दी। ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कंपनी ने लिखा कि, 'गोएयर की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है और सभी गोएयर कर्मचारियों के लिए कंपनी में नियुक्ति के नियम, कायदे और नीति, जिसमें सोशल मीडिया का व्यवहार भी शामिल है, का पालन करना अनिवार्य है। किसी व्यक्ति या कर्मचारी के निजी विचार का कंपनी से वास्ता नहीं है। ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर आसिफ खान का कॉन्ट्रैक्ट तत्काल प्रभाव से खत्म किया जा रहा है।'

आसिफ खान ने डिएक्टिवेट किया प्रोफाइल 
गोएयर की इस घोषणा के बाद सोनम महाजन ने ट्वीट करके कहा कि, 'मेरे ट्वीट के बाद आसिफ खान ने अपना प्रोफाइल डिएक्टिवेट कर दिया है। लेकिन खुशी है कि गोएयर ने उसे माफ नहीं किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed