{"_id":"5d2efa5c8ebc3e6cad333ec4","slug":"france-bernard-arnault-becomes-second-richest-person-bill-gates-slips-to-third-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने बर्नाड अर्नाल्ट, बिल गेट्स को किया पीछे","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने बर्नाड अर्नाल्ट, बिल गेट्स को किया पीछे
Wed, 17 Jul 2019 04:12 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 17 Jul 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़कर बर्नाड अर्नाल्ट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। एक महीने पहले वो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने थे। अब उनके आगे केवल अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ही हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयरों में दिखी 1.38 फीसदी की तेजी
अर्नाल्ट की कंपनी एलवीएमएच के शेयरों में 1.38 फीसदी की तेजी आने से अर्नाल्ट की नेटवर्थ मंगलवार को 108 अरब डॉलर (7.45 लाख करोड़ रुपये) हो गई। गेट्स की कुल नेटवर्थ केवल 107 अरब डॉलर (7.38 लाख करोड़ रुपये) रह गई है। वही जेफ बेजोस के पास कुल 125 अरब डॉलर (8.62 लाख करोड़ रुपये) की नेटवर्थ है। बेजोस, गेट्स और अरनॉल्ट की संयुक्त नेटवर्थ अमेरिकी शेयर बाजार के एसएंडपी 500 इंडेक्स में शामिल हर कंपनी से ज्यादा है। वॉलमार्ट, एक्सॉन मोबिल कॉर्प और वॉल्ट डिज्नी जैसी कंपनियां इस इंडेक्स में शामिल हैं।
विज्ञापन
फ्रांस की अर्थव्यवस्था का चार फीसदी
बर्नाड की जो संपत्ति है वो फ्रांस की अर्थव्यवस्था का चार फीसदी है। वो फ्रांस के निवासी हैं और फिलहाल लग्जरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन और सीईओ हैं। यह कंपनी लुई विंता नाम से महिलाओं के लिए हैंडबैग्स, पर्स और परफ्यूम बनाती है।
विज्ञापन