फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Foxconn replaces 60000 rabots with employees

फॉक्सकॉन में रोबोट्स ने छीनी 60000 कर्मचारियों की नौकरियां

Thu, 26 May 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 02:59 PM IST
सार

  • फैक्‍ट्रियां को भी ऑटोमेटेड करने के प्रयास में है
  • फॉक्सकॉन की इस कवायद से प्रभावित होकर कई और कंपनियां इस तरह के प्रयास कर सकती हैं

विज्ञापन
Foxconn replaces 60000 rabots with employees
रोबोट

विस्तार

रोबोट्स के नौकरियों छीन लेने की बात सच साबित होती नजर आ रही है। चीन में एपल और सैमसंग के उत्पादन करने वाली फॉक्सकॉन ने 60000 कर्मचारियों के बदले रोबोट्स से काम लेना शु‌रू कर दिया है। गौरतलब है कि चीन में फॉक्सकॉन की 12 फैक्‍ट्रियां हैं। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार फॉक्सकॉन ने अपने एक लाख दस हजार कर्मचरियों की संख्या साठ हजार घटाकर 50000 कर दी है।

विज्ञापन


कंपनी ने ये कवायद लेबर कॉस्ट में कमी लाने के उद्देश्य से की है। जानकारों की मानें तो फॉक्सकॉन की इस कवायद से प्रभावित होकर कई और कंपनियां इस तरह के प्रयास कर सकती हैं। कुनशान क्षेत्र में चीन सरकार रोबोट पर भारी निवेश कर रही है। यहां करीब 25 लाख लोग रहते हैं और ज्यादातर किसी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फॉक्सकॉन की ओर कंपनी प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया गया है कि वह और फैक्‍ट्रियां को भी ऑटोमेटेड करने के प्रयास में है। हालांकि कंपनी ने इस बात से इंकार किया है कि उसकी इस कवायद से लोगों की नौकरियां जाएंगी। कंपनी का कहना है कि वह सिर्फ बार-बार दोहराए जाने वाले कार्यों के लिए ही रोबोट का इस्तेमाल कर रही है। साथ ही जो कर्मचारी है उनकों वह अन्य कामों में लगाएगी। वह हुमन फोर्स को मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में रिसर्च, डेवलपमेंट और क्वालिटी कंट्रोल से जोड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed