फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   four indian it companies in top 10 list of brand value

चार शीर्ष भारतीय आईटी कंपनियों ने मारी बाजी, ब्रांड वैल्यू में सबसे आगे

Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
four indian it companies in top 10 list of brand value

देश की चार शीर्ष आईटी कंपनियों ने ब्रांड वैल्यू के मामले में बाजी मारी है। पहली बार इस लिस्ट में विप्रो शामिल हुई है। हालांकि यह शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे निचले पायदान पर रही है। 

विज्ञापन

दावोस में जारी हुई लिस्ट

दावोस में इन दिनों चल रहे विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान इस रिपोर्ट को जारी किया गया है। कंपनियों के ब्रांड की वैल्यू बताने वाली फर्म ब्रांड फाइनेंस ने रिपोर्ट में बताया कि टॉप-10 में टीसीएस के अलावा इंफोसिस, एचसीएल और विप्रो हैं। 

विज्ञापन

शीर्ष पर रही यह कंपनी

इस लिस्ट में अमेरिकी आईटी कंपनी एक्सेंचर का पहला स्थान रहा। पिछले साल यह कंपनी दूसरे स्थान पर थी। अब दूसरे स्थान पर आईबीएम रही। तीसरे स्थान पर टीसीएस, चौथे स्थान पर कॉग्निजेंट, पांचवे पर इंफोसिस, छठे पर केपजेमनी, सातवें पर डीएक्ससी, आंठवे पर एचसीएल, नौवें पर एनटीटी डेटा और दसवें पर विप्रो रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन


टीसीएस की ब्रांड वैल्यू में 23 फीसदी, इंफोसिस में 8 फीसदी और विप्रो में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। आईटी सेवाओं में भारतीय कंपनियों की विश्व में कुल हिस्सेदारी 25 फीसदी हो गई है। भारत की अकेले हिस्सेदारी 24.6 फीसदी हो गई है। वहीं जापान और फ्रांस की इसमें हिस्सेदारी 6 फीसदी व 8.6 फीसदी हो गई है। अभी भी इस क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों का सबसे ज्यादा हिस्सा है। यह करीब 57.6 फीसदी है। 

भारत में हैं इस कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी कॉग्निजेंट का मुख्यालय तो न्यू जर्सी में स्थित है, लेकिन इसके सबसे ज्यादा कर्मचारी चेन्नई में हैं। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कोचीन में भी इसके काफी कर्मचारी हैं। ब्रांड फाइनेंस के सीईओ डेविड हेग ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि भारत में कंपनियों को स्किल्ड वर्कफोर्स, विश्वस्तरीय सुविधाएं और इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed