{"_id":"5d64efb98ebc3e012c651159","slug":"flying-car-plant-expected-to-be-set-up-in-surat-gujarat-know-its-features","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ने वाली कार का सपना होगा पूरा, भारत में होगा निर्माण, ये हैं विशेषताएं","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
उड़ने वाली कार का सपना होगा पूरा, भारत में होगा निर्माण, ये हैं विशेषताएं
Tue, 27 Aug 2019 02:24 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
उड़ती हुई कार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक आपने उड़ती हुई कार सिर्फ फिल्मों में ही देखी होगी या इसके बारे में सिर्फ सपनों में ही सोचा होगा। लेकिन भारत में जल्द एक ऐसी फैक्ट्री लग सकती है, जिसमें हवा में उड़ने वाली कार बनाईं जाएंगी। इसके लिए गुजरात सरकार ने डच कंपनी पाल-5 को राज्य में प्लांट लगाने के लिए जमीन, पानी, बिजली व हर संभव सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, गुजरात सरकार ने कंपनी को अन्य सुविधाएं देने की भी बात कही है। देश के विविध राज्यों में प्लांट के लिए जगह देखने के बाद डच कंपनी के सहसंस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट डिंजेमेंस के नेतृत्व में कंपनी के अधिकारियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात भी की। भारत में डच एंबेसडर, दूतावास के अधिकारी भी मुख्यमंत्री से मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: छह से 12 घंटे तक नहीं निकाल पाएंगे ATM से दोबारा पैसे, बदल सकता है ये अहम नियम
विज्ञापन
मुलाकात के बाद कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वे भारत के अन्य राज्यों में भी प्लांट के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं। कंपनी का मानना है कि साल 2040 तक दुनिया में उड़ती कार का बाजार काफी बढ़ जाएगा।
कार की विशेषताएं
- इस कार का वजन 910 किलोग्राम होगा
- ऑन रोड स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी
- जबकि हवा में कार की स्पीड 190 किमी प्रति घंटा होगी
- कार में दो व्यक्ति सवार हो सकेंगे