{"_id":"d55cf3a4d72883713b53f4d58415a0f3","slug":"fii-withdrwal-money-form-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से अपना पैसा वापस निकाल रहे विदेशी निवेशक","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बाजार से अपना पैसा वापस निकाल रहे विदेशी निवेशक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Feb 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस महीने के प्रथम सप्ताह में 1,700 करोड़ रुपये की निकासी की है।
विज्ञापन
एफआइईआई द्वारा भारतीय शेयर बाजार से यह निकासी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रोत्साहन पैकेज में एक और कटौती और चीन की विकास दर को लेकर आशंका को देखते हुए की गई।
पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 20 अरब डॉलर के शेयरों के खरीदार एफआईआई ने इस वर्ष जनवरी से अबतक 953 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है।
विज्ञापन
सेबी ने कहा कि 7 फरवरी तक एफआईआई ने बाजार में कुल 13,253 करोड रूपये का निवेश किया। दूसरी ओर इस दौरान उन्होंने कुल 14,921 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है, जिससे उनकी शुद्ध निकासी 1,668 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन