फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   facebook loses 23 billion dollar after this big announcement on its news feed

फेसबुक को हुआ 23 बिलियन डॉलर का नुकसान, न्यूज फीड में किया यह बड़ा बदलाव

Mon, 15 Jan 2018 03:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
facebook loses 23 billion dollar after this big announcement on its news feed
Facebook

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को 23 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। अपनी न्यूज फीड में बदलाव करने की घोषणा करने के बाद फेसबुक के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन


ये करने जा रहा है बड़ा बदलाव
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की थी, कि उनकी कंपनी ने न्यूज फीड में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत सोशल नेटवर्किंग साइट पर यूजर को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के अपडेट्स ज्यादा देखने को मिलेंगे। बिजनेस, ब्रांड और मीडिया के अपडेट्स काफी कम संख्या में लोगों को दिखेंगे। 
विज्ञापन


जुकरबर्ग की पर्सनल वेल्थ में भी हुआ नुकसान
इस घोषणा के साथ ही जुकरबर्ग की पर्सनल वेल्थ में भी 3.3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। जुकरबर्ग ने घोषणा की थी कि इस साल से लोगों को फेसबुक पर टाइम स्पेंड करने के लिए और मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्क ने कहा कि हमने फेसबुक को इसलिए बनाया था कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के बारे में जान सकते है। हमें लोगों से फीडबैक मिला था पब्लिक कंटेंट पर्सनल मोमेंट्स पर हावी हो रहा है। 

जल्द करेगा इस डिवाइस को लॉन्च

facebook loses 23 billion dollar after this big announcement on its news feed
फेसबुक - फोटो : SELF

Facebook मई 2018 तक अपना नया वीडियो चैट पोर्टल (डिवाइस) लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है कि एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की जा सकती है। Cheddar की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो चैट डिवाइस में सोशल मीडिया के तमाम फीचर्स मिलेंगे। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक इस डिवाइस की कीमत $499 यानी करीब 31,656 रखेगा।

इसकी बिक्री फेसबुक के पॉप-अप स्टोर्स और ऑनलाइन होगी। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस में एक वाइड एंगल कैमरा होगा और इस डिवाइस को वॉयस से कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके वीडियो को नेटफ्लिक्स जैसे वीडियो स्ट्रिमिंग ऐप पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed