फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   employees of bsnl and mtnl completing 53.5 years of age will get vrs package

53.5 साल से ज्यादा उम्र वाले BSNL-MTNL कर्मचारियों को मिलेगा वीआरएस पैकेज

Thu, 24 Oct 2019 11:33 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 24 Oct 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
employees of bsnl and mtnl completing 53.5 years of age will get vrs package
बीएसएनएल - फोटो : PTI

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड के 53.5 साल की उम्र पार कर चुके कर्मचारियों को वीआरएस पैकेज का लाभ दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को 30 हजार करोड़ के पैकेज का एलान किया था। 

विज्ञापन

यह मिलेगा कर्मचारियों को लाभ

पैकेज के अनुसार दोनों सरकारी कंपनियों के 53.5 साल की उम्र पार कर चुके कर्मचारियों को अभी मिल रहे वेतन पैकेज से 125 फीसदी ज्यादा रकम मिलेगी। जून 2019 में बीएसएनएल के ऐसे 1.16 लाख कर्मचारी हैं। वही एमटीएनएल के ऐसे कर्मचारियों की संख्या 19 हजार है। बीएसएनएल में कुल 1.65 लाख कर्मचारी हैं। वहीं एमटीएनएल में कुल कर्मचारियों की संख्या 21679 है। 

विज्ञापन

कम हो जाएगा इतने करोड़ का भार

वीआरएस योजना से बीएसएनएल पर करीब 5200 करोड़ रुपये का भार कम हो जाएगा। वहीं एमटीएनएल पर 1080 करोड़ रुपये के भार में कमी आएगी। अनुमान है कि बीएसएनएल के 58000 हजार कर्मचारीवीआरएस लेंगे। वहीं एमटीएनएल में 9500 कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि सरकार किसी भी कर्मचारी को यह योजना के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने के लिए दबाव नहीं डालेगी। बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन संघ के नेता के सबेस्टियन ने कहा कि सरकार की यह योजना काफी अच्छी है, क्योंकि इसमें कर्मचारियों की ज्यादातर मांगे पूरी हो रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बनाया रिवाइवल प्लान

प्लान के मुताबिक एमटीएनएल का बीएसएनएल में विलय होगा। बीएसएनएल के कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना लाई जाएगी। बीएसएनएल के रिवाइवल के लिए 15 हजार करोड़ रुपये के सॉवरेन बॉन्ड लाए जाएंगे। 38 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची जाएंगी। विलय प्रक्रिया पूरी होने तक एमटीएनएल, बीएसएनएल की सब्सिडियरी रहेगी। साथ ही बीएसएनएल-एमटीएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम दिए जाने पर भी सहमति जताई गई है।


दोनों कंपनियों की संपत्तियों को बेचने या फिर किराये पर देने के एक संयुक्त कमेटी बनाने को मंजूरी दे दी है। इस कमेटी में बीएसएनएल, दूरसंचार विभाग और विनिवेश विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।बीएसएनएल पर फिलहाल 14 हजार करोड़ की देनदारी है और वित्त वर्ष 2017-18 में उसे 31287 करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी में फिलहाल 1.76 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। वीआरएस देने से कर्मचारियों की संख्या अगले पांच सालों में 75 हजार रह जाएगी। 

एमटीएनएल में 22 हजार कर्मचारी

एमटीएनएल में फिलहाल 22 हजार कर्मचारी हैं और कंपनी की 19 हजार करोड़ रुपये की उधारी है। कंपनी अपनी 90 फीसदी आय कर्मचारियों की सैलरी देने में खर्च करती है। अगले छह साल में कंपनी के करीब 16 हजार कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed