फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Effect of biyani mittal deal on consumers

बिग बाजार-ईजी डे के मिलने से क्या होगा आपका फायदा?

Tue, 05 May 2015 04:19 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
Effect of biyani mittal deal on consumers

रिटेल की दुनिया में फ्यूचर

विज्ञापन
समूह और भारती का रिटेल कारोबार मिलकर एक हो जाएगा। दोनों समूहों ने अपने रिटेल कारोबार का आपस में विलय करने की घोषणा की है।

भारती ग्रुप के रिटेल आउटलेट ईजीडे के नाम से हैं। वहीं दूसरी ओर, फ्यूचर ग्रुप के आउटलेट बिग बाजार, फूड बाजार, होम टाउन, ईजोन, एफबीबी और फूडहॉल के नाम से हैं।

भारती ग्रुप के फ्यूचर ग्रुप के साथ विलय होने के बाद अब न केवल कंपनियों का फायदा होगा, बल्कि इन स्टोर के ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-
विज्ञापन


- बिग बाजार के ईजी डे के साथ विलय के बाद मार्केटिंग की लागत घटने की संभावना है, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। प्रोडक्ट की लागत घटने से कीमतों में भी हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इस विलय के बाद बनी नई कंपनी के पास अधिक फंड हो जाएगा, जिससे कि वह होल सेल में सामान बेचने वाली कंपनियों से अधिक मोलभाव कर सकेंगी। इससे भी नए डिस्काउंट और ऑफर मिल सकते हैं।

- साथ मिलने के बाद कंपनी नए स्टोर भी खोल सकेगी, जिससे कंपनी को बहुत से नए ग्राहक मिलेंगे। इससे कई ऐसे लोगों तक भी इस स्टोर की पहुंच हो जाएगी, जो इन स्टोर की उपलब्धता न होने की वजह से सामान नहीं खरीद पा रहे थे।

कंपनी को फायदा

Effect of biyani mittal deal on consumers

विलय के बाद नई कंपनी का नाम फ्यूचर रिटेल लिमिटेड होगा, जो विलय के बाद भारत का सबसे बड़ा रिटेल नेटवर्क हो जाएगा।

इस विलय के बाद एनसीआर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बेंगलुरु में कंपनी की मजबूती बढ़ेगी। हालांकि, नई कंपनी की कमान किशोर बियानी के हाथ में होगी।

ईजी डे और बिग बाजार के स्टोर इसी नाम से चलते रहेंगे। फ्यूचर समूह के फैशन ब्रांड की पहुंच भी बढ़ेगी।

सेबी करेगी इनसाइडर ट्रेडिंग की जांच

सोमवार के कारोबार में फ्यूचर रिटेल के शेयरों में 12 फीसदी के उछाल और कारोबार में करीब 14 गुणा बढ़ोतरी हुई। इसके मद्देनजर बाजार नियामक सेबी आकड़े की जांच कर देखेगी कि कहीं कोई इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला तो नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed