{"_id":"5ef84c09b90d401077301f9d","slug":"due-to-lockdown-reliance-postpones-production-from-kgd-6-till-september-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के चलते रिलायंस ने टाली केजी-डी6 से उत्पादन की योजना","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
लॉकडाउन के चलते रिलायंस ने टाली केजी-डी6 से उत्पादन की योजना
Sun, 28 Jun 2020 01:21 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में दूसरे दौर की खोजों से उत्पादन शुरू करने की योजना को सितंबर-अक्तूबर तक टाल दिया है। कंपनी का कहना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते उसे गहरे पानी की परियोजना के क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी भागीदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी के साथ पहले कृष्णा गोदावरी ब्लॉक की आर-श्रृंखला से मई में उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई थी। बाद में लॉकडाउन की वजह से कंपनी ने इसे टालकर जून अंत तक कर दिया था।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन लंबा खिंचने की वजह से अब इस ब्लॉक से उत्पादन की योजना को चालू वित्त वर्ष के मध्य तक टाल दिया गया है। इस हिसाब से अब कंपनी सितंबर या अक्तूबर में इस ब्लॉक से उत्पादन शुरू करेगी।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिपोर्ट में कहा है कि 2019-20 में उसने मुख्य रूप से केजी-डी6 के गहरे पानी के ब्लॉक से करीब 3,000 अरब घनफुट के बराबर खोजों के मौद्रिकरण पर ध्यान केंद्रित किया। इसी के अनुरूप केजी-डी6 में गहरे और अत्यंत गहरे पानी की परियोजनाओं आर-क्लस्टर, सैटेलाइट क्लस्टर और एमजे फील्ड के काम को आगे बढ़ाया गया।
कंपनी ने कहा कि सभी अनुबंध दिए जा चुके हैं और ये परियोजनाएं क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में है। तीनों में पहली परियोजना आर-क्लस्टर के इसी साल शुरू होने की उम्मीद है।