{"_id":"5ec12437b90d401077300d1c","slug":"damani-brothers-stake-in-india-cement-rose","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमानी बंधुओं ने इंडिया सीमेंट्स में 19.89 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
दमानी बंधुओं ने इंडिया सीमेंट्स में 19.89 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी
Sun, 17 May 2020 05:17 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 17 May 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
राधाकृष्ण दमानी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार के मंझे खिलाड़ी और एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी ने इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी में मार्च 2020 तक 15.16 फीसदी की बढ़ोतरी की।
विज्ञापन
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, रिटेल चेन डी-मार्ट के प्रमोटर राधाकृष्ण दमानी और उनके भाई गोपीकृष्ण दमानी की इंडिया सीमेंट्स में हिस्सेदारी बढ़कर अब 19.89 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
जबकि दिसंबर 2019 तक इंडिया सीमेंट्स में दमानी परिवार की हिस्सेदारी 4.73 फीसदी थी। 31 मार्च 2020 तक राधाकृष्ण दमानी के पास इंडिया सीमेंट्स के 3,18,86,777 शेयर थे। यह कुल हिस्सेदारी का 10 फीसदी है।
विज्ञापन
वहीं उनके भाई गोपी किशन शिवकिशन दमानी के पास कंपनी के 2,56,01,589 शेयर थे। यह आंकड़ा कुल शेयरों का 8.26 फीसदी है।
साथ ही इंडिया सीमेंट्स में दमानी भाइयों की 1.34 फीसदी हिस्सेदारी संयुक्त रूप से अलग है। इसमें कुल 41,45,103 शेयर हैं। 26 फरवरी को दमानी ने शेयर बाजार को जानकारी दी थी कि उन्होंने इंडिया सीमेंट में 7.27 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। यह खरीदारी 25 फरवरी से 26 फरवरी के बीच ओपन मार्केट के जरिए की गई। इसके बाद उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 4.71 फीसदी बढ़कर 11.98 फीसदी हो गई।
इसके बाद 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच उन्होंने ओपन मार्केट के जरिए 4.2 फीसदी और हिस्सेदारी खरीदी। यह कई चरणों में खरीदी गई, जिससे दमानी की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 16 फीसदी हो गई। 17 मार्च से 25 मार्च के बीच उन्होंने और शेयरों की खरीदारी की।