फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   consensus on insurance business

बीमा कारोबार पर नहीं बनी सहमति

Wed, 29 Jan 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
consensus on insurance business

वित्त मंत्रालय की कोशिशों के बावजूद सरकारी बैंक बीमा कारोबार के लिए ब्रोकर बनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अब वित्त मंत्रालय, बैंक और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक समिति नया रोडमैप तैयार करेगी। इसके आधार पर बैंकों के जरिए बीमा कारोबार बढ़ाने का मॉडल तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसी के मद्देनजर मंगलवार को वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा मामलों के सचिव राजीव टकरू के साथ हुई बैठक में समिति बनाकर नया रोडमैप बनाने की सहमति बनी है।

विज्ञापन


बैठक में भाग लेने वाले एक बैंकर के अनुसार सरकार बैंकों के जरिए बीमा की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक करना चाहती है। इस कवायद का मतलब है कि सभी को बीमा का लाभ मिल सके। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि केवल ब्रोकर बनकर यह काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यही बात बैंकों ने वित्तीय सेवा मामलों के सचिव के सामने रखी है। इसके बाद नए मॉडल को बनाने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है, जो कि दो से तीन हफ्ते में अपनी सिफारिशें देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed