{"_id":"f06f5489240bec03086e47cd46f00467","slug":"cbi-questioning-to-uk-sinha-sebi-chairman-about-mcx-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी प्रमुख यूके सिन्हा से सीबीआई ने की पूछताछ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सेबी प्रमुख यूके सिन्हा से सीबीआई ने की पूछताछ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 May 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा से पूछताछ की है। सिन्हा से यह पूछताछ एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज शुरू करने के लिए जिग्नेशन शाह की स्वामित्व वाली फाइनेंसियल टेक्नोलॉजीज इंडिया को लाइसेंस देने को लेकर हो रही शुरूआती जांच के सिलसिले में की गई है।
विज्ञापन
सिन्हा को समन करने का फैसला सेबी के पूर्व चेयरमैन सीबी भावे से इस माह की शुरूआत में हुई पूछताछ के बाद लिया गया। सीबी भावे ने सीबीआई को बताया कि एमसीएक्स-एसएक्स को लाइसेंस देने में जनहित शामिल था।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई सेबी के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन से भी पूछताछ करेगी। भावे ने पूछताछ के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि लाइसेंस दिए जाने से जिग्नेश शाह की कंपनी को कोई अनुचित लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
सीबीआई का दावा है कि दामोदरन ने एमसीएक्स-एसएक्स की फाइल पर मंजूरी यह जानते हुए ही दी कि आयकर विभाग जिग्नेश शाह के खिलाफ जांच कर रहा है।