फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Bharti Infratel and Indus Towers merger process complete VIL to get Rs 3760 crore

जल्द अस्तित्व में आएगी एक बड़ी मोबाइल टावर कंपनी, भारती इंफ्राटेल-इंडस टावर्स की विलय प्रक्रिया पूरी

Fri, 20 Nov 2020 01:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Nov 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Bharti Infratel and Indus Towers merger process complete VIL to get Rs 3760 crore
टेलिकॉम - फोटो : pixabay

जल्द ही एक बड़ी मोबाइल टावर कंपनी अस्तित्व में आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय इंफ्राटेल और इंडस टावर के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक, विलय के तहत वोडाफोन आइडिया को इंडस टावर में 11.15 फीसदी हिस्सेदारी के एवज में 3,760.1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। नई कंपनी के प्रवर्तक के रूप में वोडाफोन समूह की हिस्सेदारी 28.12 फीसदी होगी, जबकि एयरटेल समूह की हिस्सेदारी करीब 36.7 फीसदी होगी। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में भारती इंफ्राटेल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि, 'निदेशक मंडल ने 10-10 रुपये के 757,821,804 इक्विटी शेयर वोडाफोन समूह तथा 10-10 रुपये के 87,506,900 इक्विटी शेयर पीएस एशिया होल्डिंग इनवेस्टमेंट्स (मॉरीशस) लिमिटेड (प्रोविडेंस) को आवंटित किए जो क्रमश: 28.12 फीसदी और 3.25 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं।' 
विज्ञापन


विमल दयाल होंगे कंपनी के सीईओ 
कंपनी ने कहा कि इंडस और इंफ्राटेल के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विलय के बाद अस्तित्व में आई कंपनी के प्रबंधक निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) विमल दयाल होंगे। उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। कंपनी शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस टावर लिमिटेड होगा नई कंपनी का नाम 
नई कंपनी का नाम इंडस टावर लिमिटेड होगा। भारती इंफ्राटेल के अनुसार, 'कंपनी के नाम में बदलाव कंपनी कानून, 2013 के तहत सभी सांविधिक जरूरतों को पूरा करने पर निर्भर है।' प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस बारे में सूचना शेयर बाजारों को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed