{"_id":"6df16f962ef6dc5520b67f1e65cda69b","slug":"bharti-airtel-bought-the-company-at-700-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती एयरटेल ने 700 करोड़ में खरीदी ये कंपनी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
भारती एयरटेल ने 700 करोड़ में खरीदी ये कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार सेवाएं देने वाली भारती समूह की कंपनी भारती एयरटेल ने मुंबई में मोबाइल सेवाएं देने वाली कंपनी लूप मोबाइल को खरीद लिया है। हालांकि दोनों ही कंपनियों ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है, पर बताया जा रहा है कि अधिग्रहण का यह सौदा 700 करोड़ रुपये में हुआ है।
विज्ञापन
इस अधिग्रहण के जरिए मुंबई में लूप मोबाइल के 30 लाख ग्राहक एयरटेल के पास आ जाएंगे और मौजूदा 40 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ मुंबई में उसकी ग्राहक संख्या 70 लाख के पार हो जाएगी। इस तरह एयरटेल मुंबई में भी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बन जाएगी।
विज्ञापन
दोनों कंपनियों के बीच अधिग्रहण के लिए हुए इस करार को अभी नियामकीय मंजूरियां मिलना बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भारती एयरटेल ने इस बारे में एक वक्तव्य जारी करके कहा है कि यह अधिग्रहण लूप मोबाइल के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन