{"_id":"5db013238ebc3e93bc19b7af","slug":"bajaj-auto-profit-up-by-21-percent-in-second-quarter-amid-slowdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजेः सुस्ती के बीच बजाज ऑटो के मुनाफे में 21.7 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
तिमाही नतीजेः सुस्ती के बीच बजाज ऑटो के मुनाफे में 21.7 फीसदी का इजाफा
Wed, 23 Oct 2019 02:15 PM IST
paliwal पालीवाल
New Delhi
New Delhi
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto Dealer
- फोटो : Justdial
देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो का मुनाफा सुस्ती के बीच दूसरी तिमाही में 21.7 फीसदी बढ़ गया। हालांकि कंपनी की आय में गिरावट देखने को मिली। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1402.4 करोड़ रुपये रहा। साल दर साल के आधार पर कंपनी का पिछले साल की दूसरी तिमाही में 1152.5 करोड़ रुपये का मुनाफा था।
विज्ञापन
4.1 फीसदी घटी आय
कंपनी की आय में 4.1 फीसदी की कमी देखने को मिली है। कंपनी की आय इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7707.3 करोड़ रुपये रह गई है। पिछले साल कंपनी की आय 8036.3 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिट 1,414.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,278 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एबिट मार्जिन 17.6 फीसदी से घटकर 16.6 फीसदी पर रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी की अन्य आय 310.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 393.4 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन