फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   baba ramdev patanjali ayurved plans ipo of patanjali ayurved in new year

नए साल में आईपीओ लेकर आएगी पतंजलि, बाजार से पूंजी जुटाने की तैयारी में बाबा रामदेव

Thu, 13 Dec 2018 03:48 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev patanjali ayurved plans ipo of patanjali ayurved in new year

योग गुरू बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद जल्द ही शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी कंपनी एक महीने के अंदर अपना आईपीओ लेकर के आएगी, जिससे वो बाजार से पूंजी जुटा सके। 

विज्ञापन


दो साल में एचयूएल को पीछे करने का लक्ष्य

बाबा रामदेव ने साथ ही अगले दो साल में देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही वो 2025 तक पतंजलि को विश्व की सबसे बड़ी एफएमसीजी ब्रांड बनने का लक्ष्य रखा है। बाबा रामदेव ने संकेत देते हुए कहा कि वो नए साल में एक 'अच्छी खबर' सभी को देंगे। 
विज्ञापन


शेयर बाजार में कंपनी को करेंगे लिस्टेड

बाबा रामदेव ने कहा कि वो पतंजलि को शेयर बाजार में लिस्टेड करना चाहते हैं। हालांकि इससे पहले वो कई बार कंपनी का आईपीओ लाने की बात से इंकार कर चुके थे। दो महीने पहले ही उन्होंने कहा था कि उनकी कंपनी एक चैरिटेबल कंपनी है और वो किसी तरह का बाहरी निवेश नहीं चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में लांच किया था परिधान स्टोर

baba ramdev patanjali ayurved plans ipo of patanjali ayurved in new year
धनतेरस के दिन दिल्ली के पीतमपुरा में पतंजलि ने अपना पहला ब्रांडेड कपड़ों का रिटेल स्टोर परिधान खोला था। एफएमसीजी, डेयरी और आर्युवेदिक उत्पादों के बाद अब रेडीमेड गारमेंट में उतरकर अपने व्यापार को गति देने की कोशिश बाबा रामदेव ने की है। 

इस स्टोर में तीन हजार तरह के कपड़ों की वैरायटी लेकर के आए हैं। इसमें किड्सवेयर, महिलाओं के परिधान, पुरुषों के सभी कपड़े, योगा वेयर, फेंसी ड्रेस शामिल होंगी। इस स्टोर में लंगोट से कोट तक और पार्टी वेयर कपड़े मिलेंगे। कपड़े भारतीय शैली को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे और यह पूरी तरह से स्वदेशी हैं।  

बेचेंगे खादी उत्पाद, फैब इंडिया को देंगे टक्कर

रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने कहा कि 'अगर हमारे देश में फैब इंडिया जैसी विदेशी कंपनियां खादी प्रॉडक्ट्स बेच रही हैं तो यह महात्मा गांधी और उनकी राजनीतिक विचारधारा की हत्या है। पतंजलि की कपड़ा सेक्टर के लिए बड़ी योजनाएं हैं। बाबा रामदेव की 'खादी' के उत्पादन में बड़े स्तर पर उतरने की योजना है। 

मरीजों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे कपड़े

बाबा रामदेव का कहना है कि वो विदेशी कंपनियों को भारत से भगाना चाहते हैं। पतंजलि का प्रोजेक्ट वो हर प्रोडक्ट बनाने का है जिसे विदेशी कंपनियां भारत में धड़ल्ले से बेच रही हैं। मेड इन इंडिया के उद्देश्य से प्रोडक्ट्स बनाने में लगे बाब रामदेव पहले से ही भारतीय मार्केट में छाए हुए हैं। मरीजों को ध्यान में रखकर भी कपड़ों को बनाया जाएगा।

फेसबुक, गूगल से भी किया करार  

पतंजलि के उत्पादों को खरीदने में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो घर बैठे आप फेसबुक या फिर गूगल से इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। इसके लिए बाबा रामदेव ने दोनों बड़ी ऑनलाइन टेक कंपनियों से करार किया है। 

टीवी और अखबार के बाद ऑनलाइन का किया रुख

बाबा रामदेव ने जब से पतंजलि को शुरू किया है, तब से उनका फोकस टीवी और अखबार में विज्ञापन देने का रहा है। लेकिन अब ऑनलाइन पर भी कंपनी ने अपना फोकस शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed