{"_id":"5d6605378ebc3e93cf6557a0","slug":"apple-ceo-tim-cook-donates-nearly-36-crore-rupees-in-stock","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल के सीईओ ने दान किए 36 करोड़ रुपये के शेयर","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एपल के सीईओ ने दान किए 36 करोड़ रुपये के शेयर
Wed, 28 Aug 2019 10:08 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
बात चाहे मुकेश अंबानी की हो रही हो, या अजीम प्रेमजी की, विश्व की जानी-मानी हस्तियां दान करने में हमेशा ही आगे रहती हैं। भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी कारोबारी और अभिनेता दान करने में पीछे नहीं हैं। अब एपल के सीईओ टिम कुक ने अपने 23,700 शेयरों का दान किया है। इन शेयरों की कीमत 50 लाख डॉलर यानी करीब 36 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी कंपनी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में दी गई। हालांकि इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है कि यह दान कुक ने किसको दिया है। बता दें कि कुक ने पहले भी कई बार दान किया है। कुक का मानना है कि दान करने से कारोबार में तेजी आती है और सब कुछ अच्छा होता है।
विज्ञापन
खास बात ये है कि पिछले साल भी टिम कुक ने इतनी ही कीमत के शेयर दान किए थे। एपल के अनुसार, कुक के पास अब आठ लाख 54 हजार 849 शेयर हैं, जिनकी कीमत 17.6 करोड़ डॉलर यानी 1,267 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
साल 2015 से ही कुक लगातार शेयर दान करते आए हैं। उन्होंने रॉबर्ट एफ केनेडी सेंटर फॉर जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स संस्था और ह्यूमन राइट्स अभियानों के लिए दान दिया है।
इसके अतिरिक्त एपल ने सोमवार को एलान किया था कि उनकी अमेजन के जंगलों के संरक्षण के लिए दान देने की योजना है। इसकी जानकारी कुक ने खुद ट्वीट कर दी थी।
It’s devastating to see the fires and destruction ravaging the Amazon rainforest, one of the world’s most important ecosystems. Apple will be donating to help preserve its biodiversity and restore the Amazon’s indispensable forest across Latin America.
— Tim Cook (@tim_cook) August 26, 2019