खोलना चाहते हैं फेसबुक जैसी भारतीय कंपनी, तो आनंद महिंद्रा करेंगे मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किया यह बड़ा ऐलान
आनंद महिंद्रा ने ट्विट करके कहा कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया के मामले में बड़ी कंपनी खड़ी करने की ताकत रखता है तो फिर उसे वो वित्तीय मदद करेंगे।
Beginning to wonder if it’s time to consider having our own social networking company that is very widely owned&professionally managed&willingly regulated.Any relevant Indian start-ups out there?If any young teams have such plans I’d like to see if I can assist with seed capital pic.twitter.com/nBSkQk0hCp
— anand mahindra (@anandmahindra) March 26, 2018
स्टार्टअप को करेंगे मदद
इस ऐलान में महिंद्रा ने साफ किया है कि पहले से चल रही कंपनी को मदद नहीं करेंगे। वो इसके लिए स्टार्टअप को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने लिखा कि क्या कोई उपयुक्त इंडियन स्टार्टअप है? अगर किसी यंग टीम का ऐसा कोई प्लान है तो मैं यह देखना चाहता हूं। मैं सीड कैपिटल के साथ उसे असिस्ट कर सकता हूं।
फेसबुक पर लगा था डाटा लीक का आरोप
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को 4 खरब रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक होने के मामले में कंपनी का शेयर करीब 7 फीसदी टूट गया, जिससे जुकरबर्ग की कमाई पर भी काफी असर देखने को मिला।
कुछ मिनटों में गवां दिए अरबों डॉलर
यूरोप और अमेरिका के सांसदों ने यूजर्स का डाटा लीक करने के मामले में मार्क जुकरबर्ग को पेश होने के लिए कहा है। शेयर की कीमत घटने की वजह से फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक दिन में 6.06 अरब डॉलर (करीब 395 अरब रुपये) का झटका लग गया।
डाटा लीक के बाद लगा बड़ा आरोप
डाटा लीक के बाद फेसबुक पर एंड्रायड मोबाइल उपयोगकर्ताओं के फोन नंबर, टेक्स्ट मैसेज का डाटा जुटाने का आरोप लगा है। वेबसाइट एआरएस टेकनिका ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कुछ यूजर ने फेसबुक की ओर से एकत्रित डाटा की जांच की तो पाया कि वहां उनके वर्षों पुराने मोबाइल नंबर, टेलीफोन नंबर, कॉल की लंबाई और टेक्स्ट मैसेज मौजूद हैं।
इस पर फेसबुक ने सोमवार को जवाब दिया कि सर्वर को सुरक्षित बनाने यह सूचना अपलोड की गई है। यह उन्हीं एंड्रायड यूजर की सूचना है, जिन्होंने इसकी अनुमति दी थी। कंपनी की प्रवक्ता ने कहा, यह डाटा न बिका और न किसी यूजर के दोस्तों व बाहरी एप के साथ साझा किया गया। इस डाटा का इस्तेमाल फेसबुक पर लोगों का अनुभव बेहतर बनाने और दूसरों से जुड़ने में मदद करने के लिए किया गया है।
फेसबुक का यह भी दावा है कि उन्होंने कॉल और मैसेज की सामग्री नहीं जुटाई है। फेसबुक इन सूचनाओं का उपयोग मैसेंजर के कांटैक्ट की रैंकिंग में करता है ताकि वह यूजर को कॉल करने के लिए सलाह दे सके।