{"_id":"73f64a21826940d60a071c685cd79cfc","slug":"amezon-has-done-lobbing-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन ने की भारत में एफडीआई के लिए लॉबिंग","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
अमेजन ने की भारत में एफडीआई के लिए लॉबिंग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटेल चेन चलाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी वालमार्ट द्वारा लॉबिंग के मामले के बाद ऑनलाइन रिटेलर अमेजन पर भी भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की राह आसान करने के लिए अमेरिका में लॉबिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद में दाखिल की गई एक लॉबी डिस्क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन डॉटकॉम और अमेजन कॉरपोरेट एलएलसी सहित उसकी सहयोगी कंपनियां वर्ष 2000 से विभिन्न मामलों को लेकर अपने पक्ष में लॉबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
सीनेट में 22 जनवरी 2014 को पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक 31 दिसंबर 2013 को समाप्त तिमाही के दौरान अमेजन ने भारत में एफडीआई को लेकर लॉबिंग की।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने बीती तिमाही के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपने पक्ष में लॉबिंग पर छह करोड़ रुपये से अधिक (9.60 लाख डॉलर) की राशि खर्च की है।
विज्ञापन