फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   amazon or alibaba can buy big bazaar as kishore biyani kicks off speculation

Big Bazaar को खरीद सकते हैं अमेजॉन या अलीबाबा

Tue, 06 Feb 2018 12:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
amazon or alibaba can buy big bazaar as kishore biyani kicks off speculation

देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बिग बाजार बिकने जा रही है। इस साल की पहली छमाही में इस बात का फैसला हो जाएगा कि किशोर बियानी कंपनी का परिचालन किसको दे सकते हैं। अभी फिलहाल देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन और चीन की कंपनी अलीबाबा दोनों ने अपनी-अपनी दावेदारी लगा रखी है। 

विज्ञापन


बियानी ने की जेफ बेजॉस से मुलाकात
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक बिग बाजार को चलाने वाली कंपनी फ्यूचर ग्रुप के मालिक किशोर बियानी ने दो हफ्ते पहले अमेजॉन के मालिक जेफ बेजॉस से अमेरिका में मुलाकात की थी। अमेजॉन को भी भारत सरकार की तरफ से ग्रोसरी और फूड स्टोर खोलने की इजाजत पहले से ही मिल चुकी है।
विज्ञापन


दोनों कंपनियों के मालिकों ने पार्टनरशिप और स्टेक सेल के मुद्दों पर बात की है। इसके अलावा बियानी ने चीन जाकर अलीबाबा के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर  में बिग बाजार के 930 स्टोर

amazon or alibaba can buy big bazaar as kishore biyani kicks off speculation

पूरे देश में बिग बाजार के इस वक्त 930 से अधिक स्टोर हैं। इसके अलावा किराना स्टोर की तर्ज पर ईजीडे के नाम से छोटी से छोटी जगह पर स्टोर भी खोले गए हैं। बिग बाजार के जरिए फ्यूचर ग्रुप 17075 करोड़ रुपये की वार्षिक सेल्स करता है। इस हिसाब से देश के एक तिहाई संगठित ग्रोसरी और फूड रिटेल मार्केट पर बिग बाजार का कब्जा है। इसके अलावा कंपनी की अन्य सहायक कंपनियां भी हैं जो लॉजिस्टिक, कंज्यूमर प्रोडक्ट और रिटेल इंफ्रास्ट्रक्चर में कार्य कर रही हैं।  

अमेजॉन करेगी 5 बिलियन डॉलर का निवेश
अमेजॉन ने भारत में 5 बिलियन डॉलर का निवेश करने का प्लान तैयार किया है। अभी वो ग्रोसरी बेचने के लिए अपने दो प्लेटफॉर्म अमेजॉन पेंट्री और अमेजॉन नाउ को प्रयोग कर रही है। भारत में कंपनी जल्द ही अपने रिटेल स्टोर खोलने जा रही है, जिसके जरिए लोग सीधे ग्रोसरी और अन्य उत्पाद खरीद सकेंगे। 

अलीबाबा ने किया है पेटीएम में निवेश
चीन की कंपनी अलीबाबा ने मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम और इसकी ई-कॉमर्स वेबसाइट पेटीएम मॉल में 500 मिलियन डॉलर का निवेश कर रखा है। इसके अलावा कंपनी ने ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनी बिगबॉस्केट में 300 मिलियन डॉलर का निवेश कर रखा है। अगर अलीबाबा बिग बाजार को खरीदता है तो इसका असर सबसे ज्यादा अमेजॉन के भारत में ग्रोसरी स्टोर खोलने के प्लान पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed