फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Amazon founder Jeff Bezos to visit India this week for three days

इस हफ्ते भारत आएंगे जेफ बेजोस, तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों से होगी मुलाकात

Mon, 13 Jan 2020 02:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Amazon founder Jeff Bezos to visit India this week for three days

ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ जारी व्यापारी संगठनों के विरोध के बीच अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस इस सप्ताह भारत दौरे पर आएंगे। अमेजन द्वारा 15-16 जनवरी को आयोजित होने वाले 'संभव' कार्यक्रम में वो हिस्सा लेंगे।अपने दो दिन के दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फिल्म और उद्योग जगत की कई मश्हूर हस्तियों से दिल्ली व मुंबई में मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


जेफ बेजोस 15 जनवरी को भारत में अपनी तीन दिवसीय यात्रा आरंभ करेंगे। उनके इस दौरे की योजना पूरी तरह से बनी हुई है। वह भारत में चल रहे अमेजन के सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही नई योजनाएं भी बनाएंगे। इसके साथ ही वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ मिलकर महत्वपूर्ण विषयों पर बात करेंगे। संभव कार्यक्रम में छोटे और मझोले कारोबारियों को बुलाया गया है, जो कि कंपनी के सैलर नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन

शाहरूख के साथ करेंगे मंच साझा

उनके इस दौरे की सबसे खास बात हिंदी सिनेमा के कलाकारों से मुलाकात करना है। भारत में चलने वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो भी अमेजन का हिस्सा है। यही प्राइम वीडियो एक मेगा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है जिसमें जेफ बेजोस अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस इवेंट में जेफ सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मंच साझा करेंगे और कई विषयों पर लंबी बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस इवेंट के बारे में बताते हुए विश्वसनीय सूत्रों ने कहा, 'शाहरुख एक आकर्षक और मजाकिया किस्म के इंसान हैं, और जेफ बेजोस जैसे व्यापारिक व्यक्ति के साथ बातचीत करने के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं। जेफ भी बहुत अच्छी बातें करते हैं। इसलिए, दोनों का साथ देखा जाना एक ऐतिहासिक पल होगा।' 

कैट ने की मांग

इस बीच, अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (कैट) ने मांग की है कि पीएम को अमेजन के संस्थापक से मुलाकात से पहले हमारे प्रतिनिधिमंडल को अवसर देना चाहिए। कैट महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने इस संभावित मुलाकात को लेकर पीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि पहले हमारे प्रतिनिधिमंडल को मिलने का मौका दें। हम उन्हें बताएंगे कि किस तरह अमेजन व फ्लिपकार्ट छोटे कारोबारियों को खत्म कर रही हैं और सरकार के राजस्व को चपत लगा रही हैं। 

परोपकारी हैं अमेजन के संस्थापक

बता दें कि दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस परोपकारी भी हैं। पिछले वर्ष बेजोस ने छह अरब रुपये से ज्यादा (9.58 करोड़ डॉलर) रुपये बेघर लोगों के पुर्नवास के लिए दान में दिए थे। यह राशि अमेरिका के 32 संगठनों को दी गई है, जो इस तरह के कार्यों में लगी है। 

2000 करोड़ डॉलर का करेंगे परोपकार

जेफ बेजोस ने 2000 करोड़ डॉलर परोपकारी कार्यों पर खर्च करने के लिए प्रस्तावित किए हैं। इनमें से एक हजार करोड़ डॉलर बेघर लोगों के लिए और एक हजार करोड़ डॉलर निम्न आय वर्ग के लिए स्कूल खोलने के रखे हैं। जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ 10900 करोड़ डॉलर है। यह विश्व के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स की नेटवर्थ से थोड़ी कम है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं और परोपकारी संस्था बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयरमैन भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed