फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Alibaba Group facing 30 million cyber attack every day Jack Ma said we bare Every loss for customers

'अलीबाबा' पर रोज हो रहे 30 करोड़ साइबर हमले, जैक मा बोले- ग्राहकों के लिए हर नुकसान मंजूर

Thu, 17 Oct 2019 09:09 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Thu, 17 Oct 2019 09:09 AM IST
सार

  • अलीबाबा समूह की पेमेंट कंपनी अलीपे से रोज होता है करीब 50 अरब डॉलर का लेनदेन
  • पिछले ही महीने चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे समूह के संस्थापक जैक मा 
  • जैक मा को फोर्ब्स ग्लोबल सीईओ कॉन्फ्रेंस में दिया गया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

विज्ञापन
Alibaba Group facing 30 million cyber attack every day Jack Ma said we bare Every loss for customers
जैक मा - फोटो : PTI

विस्तार

अलीबाबा समूह रोज करीब 30 करोड़ साइबर हमले झेल रहा है। हालांकि समूह की पेमेंट कंपनी अलीपे को हैकर्स कोई आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचा सके हैं। समूह के संस्थापक रहे जैक मा का कहना है कि इन तमाम साइबर हमलों के बावजूद ग्राहकों को कोई नुकसान नहीं होने दिया। बता दें कि मा सिंगापुर में मंगलवार को हुई फोर्ब्स ग्लोबल सीईओ कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

विज्ञापन


हैकर्स से लड़ने में मदद कर रही नई तकनीक
उन्होंने बताया कि वर्तमान में अलीपे के करीब एक अरब उपयोगकर्ता हैं, इसके जरिए रोज करीब 50 अरब डॉलर का लेनदेन होता है। गत फरवरी माह में अलीबाबा समूह पर हुए साइबर हमले के प्रयास से कंपनी की ई-कॉमर्स साइट ताओबाओ के करीब दो करोड़ उपयोगकर्ताओं के खाते खतरे में आ गए थे।
विज्ञापन


हालांकि नई और उच्च तकनीकी कौशल के जरिए सही समय पर इसका पता लगा लिया गया। कंपनी ने इन हमलों का भार उठाकर भी ग्राहकों को कोई नुकसान नहीं होने दिया। इसके लिए जैक मा ने अलीबाबा इंटेलीजेंस की उन्नत तकनीकी क्षमताओं को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर नुकसानदायक गतिविधियों को नाकाम करने में मशीनें इंसानों से कहीं बेहतर साबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जैक मा पिछले महीने अलीबाबा के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कारोबार के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए उन्हें फोर्ब्स ग्लोबल सीईओ कॉन्फ्रेंस में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed