फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ajit jain may take the place of warren buffet

तीसरे सबसे अमीर इंसान का वारिस होगा ये भारतीय शख्स!

Mon, 02 Mar 2015 02:09 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
ajit jain may take the place of warren buffet

ओडिशा में जन्मे अजीत जैन जल्द ही वॉरेन बफे की अगुवाई वाली बर्कशायर हैथवे के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। कंपनी ने इस तरफ एक बड़ा संकेत दिया है। कंपनी ने अजीत जैन और ग्रेग एबल को दुनिया के सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बताया है।

विज्ञापन


साथ ही कहा है कि ये लोग 80 साल के बफे से भी बेहतर कारोबारी कार्यकारी अधिकारी हैं। शेयरधारकों को लिखे बहुप्रतीक्षित वार्षिक पत्र में बफे ने भी जैन की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन कंपनी के वाइस चेयरमैन चार्ल्स मुंगर ने इस तरफ इशारा जरूर कर दिया है।

मिल गया 'सुपरस्टार'

ajit jain may take the place of warren buffet

जैन फिलहाल बर्कशायर रिइंश्योरेंस समूह का प्रबंधन देखते हैं। बफे ने अपने पत्र में कहा है कि जैन ने समूह को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। वे बोले कि जैसे ही अजीन कंपनी में शामिल हुए, उन्हें पता चल गया कि उन्हें एक 'सुपरस्टार' मिल गया है।

उन्होंने जैन व बर्कशायर के ऊर्जा कारोबार की अगुवाई करने वाले एबल का नाम लिया है। उन्होंने इन्हें बफे का संभावित उत्तराधिकारी बताया है। आपको बता दें कि वॉरेन बफे इस समय 72.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं।

IIT खड़गपुर से की है पढ़ाई

ajit jain may take the place of warren buffet

अजीत जैन 1986 में बर्कशायर हैथवे में शामिल हुए थे। 2011 में बेंगलुरु में हुए एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में वॉरेन बफे ने अजीत जैन के काम की खूब तारीफ भी की थी।

वॉरेन बफे का कहना था कि अगर अजीत जैन उनकी जगह लेना चाहेंगे, तो इसमें भी वह जैन का सहयोग करेंगे। जैन ने आईआईटी खड़गपुर से 1972 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

1973 से लेकर 1976 तक इन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्प में काम किया, उसके बाद 1978 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed