{"_id":"4e8f9d328a15192f0ed8a599f8c01ff1","slug":"airasia-get-soon-flying-permit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरएशिया इंडिया के प्लेन जल्द घूमेंगे भारत के आकाश में","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एयरएशिया इंडिया के प्लेन जल्द घूमेंगे भारत के आकाश में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरएशिया इंडिया को फ्लाइंग परमिट जारी करने की ओर कदम आगे बढ़ाते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने कंपनी के खिलाफ फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस और कुछ अन्य द्वारा जताई गई आपत्तियों का निपटारा कर दिया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एयरएशिया इंडिया के मसले पर एफआईए व कुछ अन्य ने जो आपत्ति जताई थी, उसका निपटान शुक्रवार को कर दिया गया। इससे मलयेशिया की विमान कंपनी एयरएशिया, टाटा संस तथा टेलेस्ट्रा ट्रेड प्लेस की साझा इकाई एयर एशिया इंडिया फ्लाइंग परमिट पाने के लिए एक कदम आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
कोर्ट का केंद्र को रोकने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने टाटा संस और एयर एशिया के बीच तीन करोड़ डॉलर के सौदे को मंजूरी देने से केंद्र सरकार को रोकने के लिए कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति बीएस चौहान और न्यायमूर्ति एके सीकरी की खंडपीठ ने हालांकि स्पष्ट किया कि इस साझा उद्यम पर केंद्र का निर्णय दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित याचिका के निष्कर्ष के दायरे में आएगा।