{"_id":"485f4f8c11d9938d41084888f7cce499","slug":"airasia-get-licence-and-now-start-flying","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरएशिया को मिला लाइसेंस, अब भरेगी उड़ान","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एयरएशिया को मिला लाइसेंस, अब भरेगी उड़ान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 May 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
लंबे इंतजार और कानूनी बाधाओं के बाद नई एअरलाइन एअरएशिया इंडिया को बुधवार को फ्लाइंस लाइसेंस मिल गया है। हालांकि एअरलाइन के विमानों की उड़ान का संचालन दिल्ली हाईकोर्ट में अनुमति देने के विरोध में चल रहे मामलों में आने वाले अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विमानन नियामक डीजीसीए के प्रमुख प्रभात कुमार ने बताया कि हमने एअरएशिया इंडिया को एअर ऑपरेटर्स पर मिट या फ्लाइंग लाइसेंस दे दिया है।
एअरलाइन की पैरेंट कंपनी मलेशिया की विमानन सेवा कंपनी एअरएशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी फर्नांडीज ने ट्वीट किया है कि विमानन के क्षेत्र में इतिहास बना है। एअरएशिया के लिए सब कुछ मुश्किल रहा है लेकिन हमने हार नहीं मानी। आज एअरएशिया इंडिया को मंजूरी मिल गई है। एअरएशिया इंडिया ने हाल में अंतिम निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन