फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Air India banned use of plastic from 2nd October statement on Fuel supply

एयर इंडिया ने प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध, दो अक्तूबर से लागू होगा नियम

Thu, 29 Aug 2019 01:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 29 Aug 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Air India banned use of plastic from 2nd October statement on Fuel supply
Air India (फाइल फोटो)
गुरुवार को एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा कि उनकी कंपनी दो अक्तूबर से एयरलाइन में प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने जा रहे है। वहीं ईंधन की सप्लाई रोकने पर भी लोहानी ने बयान दिया है। उनका कहना है कि इसका समाधान जल्द ही होगा। 
विज्ञापन


 
 

कंपनी पर 4500 करोड़ रुपये बकाया

बता दें कि एयर इंडिया पर तीन तेल कंपनियों का 4500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसे हवाई कंपनी ने पिछले सात महीने से नहीं चुकाया है। तीनों तेल कंपनियों ने देश के छह हवाई अड्डों पर ईंधन की सप्लाई रोक दी थी। पहले इस संदर्भ में एयर इंडिया के चेयरमैन ने कहा है कि फंड्स में कमी की वजह से कंपनी को तेल की सप्लाई रोकी गई है। लेकिन इससे कंपनी की सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PAK एयरस्पेस बंद होने पर कही ये बात

पाकिस्तान द्वारा कराची हवाई क्षेत्र को 31 अगस्त तक आंशिक रूप से बंद करने के फैसले पर अश्विनी लोहानी ने कहा है कि पहले जब पाकिस्तान की ओर से ऐसा कया गया था, तब कंपनी को रोजाना चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि, लोहानी ने मौजूदा हालात पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। लेकिन इसी महीने एयर इंडिया ने कहा था कि इससे कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

फरवरी में भी बंद की थी वायु सीमा 

इससे पहले पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई हमला करने के बाद अपनी वायु सीमा को बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना हवाई क्षेत्र खोला था। पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था। इसके बाद 16 जुलाई को सभी असैन्य उड़ानों के लिए उसने अपने हवाई क्षेत्र को खोला था। 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया बयान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एयर इंडिया के निजीकरण का फैसला नहीं बदला गया है। उन्होंने कहा है कि निजीकरण प्रक्रिया में है और लोग एयर इंडिया को खरीदने के लिए इच्छुक हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed