एयर इंडिया एसेट होल्डिंग ने बॉन्ड के जरिए जुटाए 7,000 करोड़ रुपये, खत्म होगा कंपनी का कर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया एसेट होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) ने बॉन्ड जारी करके 7,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है। इस बॉन्ड पेशकश को पूर्ण अभिदान मिला। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एयर इंडिया चुकाएगी कर्ज
एयर इंडिया एसेट होल्डिंग लिमिटेड, एयर इंडिया की विशेष उद्देश्य इकाई है। एआईएएचएल की ओर से बॉन्ड जारी करके जुटाई गई पूंजी से एयर इंडिया का कर्ज चुकाया जाएगा। यह एयर इंडिया के बही खाते को दुरुस्त करने के प्रयासों का हिस्सा है।
The bond issue of Air India Assets Holding Limited with a 3 year tenure of Rs 1000 crores with a green shoe option of Rs 6000 crores has been fully subscribed @ 6.99%. The company has decided to accept the entire issue of Rs 7000 crores.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 16, 2019
कंपनी पर 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज
बता दें कि एयर इंडिया पर 58,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स की बॉन्ड पेशकश को पूर्ण अभिदान मिला है। कंपनी ने तीन साल के लिए 1000 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया था। इसके साथ ही ग्रीन शू विकल्प के तहत 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अभिदान स्वीकार करने का प्रावधान भी रखा है।
कंपनी को मिली 20,830 करोड़ रुपये की बोली
प्रवक्ता ने कहा कि, 'कंपनी को 20,830 करोड़ रुपये की बोली मिली है। मुंबई शेयर बाजार के इतिहास में प्रतिफल आधारित बांड के लिए मिली यह अब तक की सबसे बड़ी बोली है। कंपनी ने बॉन्ड पेशकश से प्राप्त पूरी 7,000 करोड़ रुपये की राशि स्वीकार करने का फैसला किया है।'