{"_id":"96a76eaaae40d102bfff7a581c8eb57e","slug":"air-fares-may-hike-due-to-iraq-crises","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक संकट के चलते महंगी होगी हवाई यात्रा!","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इराक संकट के चलते महंगी होगी हवाई यात्रा!
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरलाइंस के बीच मची सस्ते टिकटों की होड़ जल्द ही कच्चे तेल की महंगाई की भेंट चढ़ सकती है। रेल किराए और मालभाड़े के बाद हवाई किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जिस तरह पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, उसका सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घरेलू एयरलाइंस के कुल खर्च में जेट फ्यूल की हिस्सेदारी ४०-४५ फीसदी के बीच होती है। इसलिए जेट फ्यूल के दाम बढऩे पर किसी भी एयरलाइंस के लिए हवाई किराए बढऩे से रोकना मुश्किल हो जाएगा। इस वक्त एक तरफ जहां कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में भी कमजोरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
एयरलाइंस का ज्यादातर खर्च डॉलर में होता है, इसलिए उन पर यह दोहरी मार होगी। एविएशन क्षेत्र के विशेषज्ञ अंबर दुबे का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल एविशएन उद्योग के लिए खतरे की घंटी है। एयरलाइंस को हवाई किरायों पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
रसोई तक पहुंचेगी महंगाई की आंच
कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और कमजोर मानसून के बीच महंगाई की आंच रसोई तक पहुंच सकती है। ईंधन के दाम बढऩे से जरूरी वस्तुओं की ढुलाई महंगी होगी। जबकि कमजोर मानसून के चलते कुछ खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। रेलभाडा बढऩे के बाद ट्रकों के किराए भी बढ़ सकते हैं।