फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   air asia start service since june 2014

एयर एशिया जून से भरेगा अपनी उड़ान!

Sat, 03 May 2014 04:45 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
air asia start service since june 2014

जून तक देश के विमानन क्षेत्र में एक नई एयरलाइन का आगाज हो सकता है। भारत में नई एयरलाइन शुरू करने के लिए एयर एशिया ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की सभी तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए हैं और अगले एक सप्ताह के भीतर एयर एशिया इंडिया को कॉमर्शियल उड़ानों के लिए एयर ऑपरेटर परमिट (एओपी) मिल सकता है।

विज्ञापन


बुधवार को एयर एशिया ने डीजीसीए के अधिकारियों की मौजूदगी में एयरबस 320 एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान का प्रदर्शन किया। डीजीसीए से लाइसेंस हासिल करने के लिए उड़ान प्रदर्शन एक आवश्यक और अंतिम चरण की प्रक्रिया है।
विज्ञापन

टाटा संस की 30 फीसदी हिस्सेदारी

air asia start service since june 2014

टाटा समूह की हिस्सेदारी में शुरू होने जा रही दो नई एयरलाइंस में एयर एशिया मौजूदा विमानन कंपनियों को तगड़ी टक्कर दे सकती है। एयर एशिया में टाटा संस की 30 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि 49 फीसदी हिस्सेदारी एयर एशिया की है।

इसमें बाकी उद्योगपति अरुण भाटिया की कंपनी के पास रहेगी। एयर एशिया इंडिया डीजीसीए के सभी निरीक्षणों को पूरा कर चुकी है, जबकि टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस को कई अभी कई बाधाएं पार करनी हैं।

चेन्नई से बंगलूरू के बीच एयर एशिया

air asia start service since june 2014

एयर एशिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चेन्नई से बंगलूरू के बीच एयर एशिया की टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। इस प्रक्रिया के बाद करीब हफ्ते भर के अंदर कॉमर्शियल उड़ान शुरू करने के लिए परमिट दिया जा सकता है।

अगर कंपनी को अगले सप्ताह तक परमिट मिलता है तो जून से एयर एशिया इंडिया की उड़ान शुरू करने की तैयारी है।

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एयर एशिया और टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। दोनों एयरलाइंस को तकनीक बाधाओं केअलावा इस कानूनी अड़चन को भी पार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed