फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Aditya Birla Fashion to sell more than 7 percent Stake to flipkart group deal for rs 1500 Crore

फ्लिपकार्ट को 7.8 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा आदित्य बिड़ला फैशन, 1500 करोड़ में हुआ सौदा

Fri, 23 Oct 2020 01:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 23 Oct 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Aditya Birla Fashion to sell more than 7 percent Stake to flipkart group deal for rs 1500 Crore
फ्लिपकार्ट

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट समूह को 1,500 करोड़ रुपये में तरजीही आधार पर 7.8 फीसदी हिस्सेदारी जारी करने की योजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


1,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी 
इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा कि, 'आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल ने आज फ्लिपकार्ट समूह को तरजीही शेयर जारी कर 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी। इसके तहत प्रति शेयर 205 रुपये की दर से इक्विटी पूंजी जुटाई जाएगी।' 
विज्ञापन


55.13 फीसदी बचेगी प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी
एबीएफआरएल ने शेयर बाजार को बताया कि इस निवेश के साथ ही पूर्ण चुकता आधार पर उसकी 7.8 फीसदी हिस्सेदारी फ्लिपकार्ट समूह को मिलेगी। कंपनी ने बताया, 'निर्गम के पूरा होने के बाद एबीएफआरएल के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 55.13 फीसदी बचेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीएफआरएल के शेयर में जोरदार उछाल
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यह साझेदारी भारत में परिधान उद्योग के भविष्य को लेकर मजबूत विश्वास को दर्शाती है, जिसके अगले पांच वर्षों में 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस खबर के बाद से एबीएफआरएल के शेयर में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। शुक्रवार को सुबह 153.95 के स्तर पर खुलने के बाद दोपहर 12.46 बजे यह 16.55 अंक (10.78 फीसदी) के उछाल के साथ 170.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि इससे पछले कारोबारी दिन यह 153.50 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 139.65 अरब है। 


ABFRL के पास 3,004 स्टोर्स का नेटवर्क
ABFRL के पास 3,004 स्टोर्स का नेटवर्क है, जिसमें 23,700 मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स की उपस्थिति है। यह पैंटालूंस खुदरा के अलावा वैन ह्यूसेन, लुई फिलिप, एलन सोली और पीटर इंग्लैंड जैसे ब्रांडों का संचालन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed