फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Adani Group Share Price increasing Upper Circuit in these companies

अडाणी समूह: निवेशकों को हुआ फायदा, तीन कंपनियों के शयरों में लगा अपर सर्किट

Thu, 26 Aug 2021 04:14 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 26 Aug 2021 04:14 PM IST
सार

पिछले एक महीने पर नजर डालें, तो अडाणी समूह के सभी शेयरों से निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ है। 

विज्ञापन
Adani Group Share Price increasing Upper Circuit in these companies
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group

विस्तार

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर्स में दोबारा तेजी दिखी जा रही है। अडाणी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर्स में पांच दिनों से अपर सर्किट लगा है। इसके अलावा अडाणी पावर में दो दिन अपर सर्किट लगा। अपर सर्किट का मतलब है कि एक दिन में शेयर्स की कीमतें एक सीमा से अधिक नहीं बढ़ सकती हैं। अपर सर्किट की सीमा पांच फीसदी है।

विज्ञापन


अडाणी टोटल गैस का शेयर इस हफ्ते में 1,045 रुपये से बढ़कर 1294.55 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का एक साल का हाई रिकॉर्ड 1,680 रुपये है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर भी 1,016 रुपये से बढ़कर 1365.00 रुपये पर पहुंच गया है। इसका एक साल का हाई रिकॉर्ड 1,647.70 रुपये है। दो दिनों से अडाणी पावर का शेयर 69 रुपये से बढ़कर 85.15 रुपये पर पहुंच गया। अडाणी पावर का एक साल का हाई रिकॉर्ड 167.05 रुपये है। 
विज्ञापन


आज तीन कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट

  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1470.75 पर बंद हुआ। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अडाणी पावर का शेयर 4.99 फीसदी ऊपर 85.15 के स्तर पर बंद हुआ। 
  • अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में 5.00 फीसदी की बढ़त आई और यह 1365.00 पर बंद हुआ। 
  • इस दौरान अडाणी टोटल गैस में भी 5.00 फीसदी की तेजी आई और यह 1294.55 पर बंद हुआ। 
  • अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में भी 5.00 फीसदी की तेजी आई और 1050.95 पर बंद हुआ। 
  • अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का शेयर 0.11 फीसदी ऊपर 721.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

मालूम हो कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स फंड (FPI) का डीमैट अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट आई थी। लेकिन अडाणी समूह ने साफ कहा था कि ये खबर बकवास है और बाजार में अफवाह फैलाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एनएसडीएल ने तीन विदेशी फंड्स Albula इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खाते फ्रीज किए हैं। इनके पास अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयर हैं। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने एनएसडीएल द्वारा तीन विदेशी फंड्स के खाते फ्रीज करने की खबर का खंडन किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से गलत है और निवेश करने वाले समुदाय को जानबूझकर गुमराह करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed