अडाणी समूह: निवेशकों को हुआ फायदा, तीन कंपनियों के शयरों में लगा अपर सर्किट
पिछले एक महीने पर नजर डालें, तो अडाणी समूह के सभी शेयरों से निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर्स में दोबारा तेजी दिखी जा रही है। अडाणी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर्स में पांच दिनों से अपर सर्किट लगा है। इसके अलावा अडाणी पावर में दो दिन अपर सर्किट लगा। अपर सर्किट का मतलब है कि एक दिन में शेयर्स की कीमतें एक सीमा से अधिक नहीं बढ़ सकती हैं। अपर सर्किट की सीमा पांच फीसदी है।
अडाणी टोटल गैस का शेयर इस हफ्ते में 1,045 रुपये से बढ़कर 1294.55 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का एक साल का हाई रिकॉर्ड 1,680 रुपये है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर भी 1,016 रुपये से बढ़कर 1365.00 रुपये पर पहुंच गया है। इसका एक साल का हाई रिकॉर्ड 1,647.70 रुपये है। दो दिनों से अडाणी पावर का शेयर 69 रुपये से बढ़कर 85.15 रुपये पर पहुंच गया। अडाणी पावर का एक साल का हाई रिकॉर्ड 167.05 रुपये है।
आज तीन कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1470.75 पर बंद हुआ।
- अडाणी पावर का शेयर 4.99 फीसदी ऊपर 85.15 के स्तर पर बंद हुआ।
- अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में 5.00 फीसदी की बढ़त आई और यह 1365.00 पर बंद हुआ।
- इस दौरान अडाणी टोटल गैस में भी 5.00 फीसदी की तेजी आई और यह 1294.55 पर बंद हुआ।
- अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में भी 5.00 फीसदी की तेजी आई और 1050.95 पर बंद हुआ।
- अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का शेयर 0.11 फीसदी ऊपर 721.50 के स्तर पर बंद हुआ।
मालूम हो कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स फंड (FPI) का डीमैट अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट आई थी। लेकिन अडाणी समूह ने साफ कहा था कि ये खबर बकवास है और बाजार में अफवाह फैलाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एनएसडीएल ने तीन विदेशी फंड्स Albula इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खाते फ्रीज किए हैं। इनके पास अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयर हैं। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने एनएसडीएल द्वारा तीन विदेशी फंड्स के खाते फ्रीज करने की खबर का खंडन किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से गलत है और निवेश करने वाले समुदाय को जानबूझकर गुमराह करने के लिए किया गया है।