फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   20,000 crore tax recovery from vodafone

वोडाफोन से वसूले जाएंगे 20,000 करोड़ रुपए

Thu, 13 Feb 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Feb 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
20,000 crore tax recovery from vodafone

वोडाफोन से की जाएगी 20,000 करोड़ रुपए की वसूली। जी, हां सरकार ने अब इतनी बड़ी कंपनी से 20,000 करोड़ रुपए की वसूली को तेज कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार और ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के बीच 20,000 करोड़ रुपये के कर विवाद को निपटाने के लिए सुलह वार्ता रोक दी गई है। वार्ता की प्रक्रिया रोके जाने के साथ ही सरकार ने कंपनी से बकाया वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। वोडाफोन के लिए यह तगड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने वोडाफोन इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी के साथ सुलह प्रक्रिया वापस लेने का कैबिनेट नोट जारी कर दिया है। पिछले साल जून में कैबिनेट ने वोडाफोन के साथ कर विवाद सुलझाने के लिए वित्त मंत्रालय के सुलह वार्ता के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोडाफोन पर 2007 में हचिसन एस्सार में हचिसन व्हाम्पो के अधिग्रहण के संबंध में कैपिटल गेन टैक्स देनदारी का मामला है।

सूत्रों के मुताबिक हालांकि वित्त मंत्रालय लंबे समय से अटके इस कर विवाद का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाना चाहता था, लेकिन कंपनी के ढुलमुल रवैये के चलते सुलह वार्ता टूट गई।

सूत्रों का कहना है कि वोडाफोन चाहती थी कि वोडाफोन इंडिया सर्विसेज के शेयर हस्तांतरण से संबंधित 3,700 करोड़ रुपये की रकम को कैपिटल गेन संबंध टैक्स मामले से जोड़ दिया जाए लेकिन वित्त मंत्रालय ने इसे स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed