फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   coronvirus: US stocks open down more than 3 percent on virus fears

कोरोनावायरस से अमेरिका में शेयर बाजार धराशायी, अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका

Mon, 24 Feb 2020 10:46 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Mon, 24 Feb 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
coronvirus: US stocks open down more than 3 percent on virus fears
डाउ जोन्स पर कोरोनावायरस का असर
कोरोनावायरस को लेकर दुनियाभर में बढ़ती चिंता का असर कारोबार पर भी नजर आ रहा है। सोमवार को वैश्विक शेयर बाजारों के साथ ही वॉल स्ट्रीट में भी इसका असर देखा गया। जब कारोबार की शुरुआत में ही डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 800 अंक यानी करीब तीन प्रतिशत तक नीचे आ गया।
विज्ञापन


इस बीच व्हाइट हाउस के अर्थशास्त्री ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस के फैलने का असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा, हालांकि असर कितना होगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन


वॉल स्ट्रीट में सोमवार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। दुनियाभर के दूसरे शेयर बाजारों में गिरावट को देखते हुये वॉल स्ट्रीट भी कारोबार शुरू होने दस मिनट में डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक 2.8 प्रतिशत यानी 800 अंक गिरकर 28,191.85 अंक पर आ गया। इसके साथ ही व्यापक आधार वाला एस एण्ड पी 500 डोव 2.6 प्रतिशत गिरकर 3,252.23 अंक और प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रभुत्व वाला नास्डाक कंपोजिट सूचकांक 3.1 प्रतिशत गिरकर 9,282.16 अंक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन से शुरू हुये कोरोना वायरस का असर अब दुनिया के दूसरे देशों में भी दिखने लगा है। दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान में भी इस वायरस का प्रभाव देखा गया है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। व्हाइट हाउस के अर्थशास्त्री ने सोमवार को यह आशंका जताई।


व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार परिषद के कार्यवाहक निदेशक टॉमस फिलिपसन ने कहा कि मेरा मानना है कि वास्तविक खतरा, कोरोना वायरस है। अभी हमें नहीं पता है लेकिन हम प्रतीक्षा करो और देखो की नीति पर चल रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed