{"_id":"5ede9e298ebc3e90233f1b6c","slug":"coronavirus-hit-on-british-petroleum-company-will-lay-off-10-000-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश पेट्रोलियम पर कोरोना की मार, 10 हजार कर्मचारियों की करेगी छंटनी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ब्रिटिश पेट्रोलियम पर कोरोना की मार, 10 हजार कर्मचारियों की करेगी छंटनी
Tue, 09 Jun 2020 01:53 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
british petroleum
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। इससे करोड़ों नौकरियां जाने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच यूके की तेल कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम ने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया है। बता दें कि मौजूदा समय में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 70 हजार है। इस हिसाब से कंपनी लगभग 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी के सीईओ बर्नार्ड लूनी ने अपने 70 हजार कर्मचारियों को ईमेल लिखकर बताया है कि बीते दिनों तेल की मांग में भारी गिरावट होने के कारण अब इस घाटे से उबरना जरूरी है और इसी वजह से हम कंपनी के 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिन लोगों को कंपनी से बाहर किया जाएगा, उसमें अधिकतर वरिष्ठ अधिकारी होंगे, कम सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। लूनी ने कहा है कि कंपनी अपने खर्चों में आगे भी कमी कर सकती है। वहीं 2021 में कंपनी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सैलरी में बढ़ोतरी नहीं दे रही है, कंपनी का कहना है कि इस साल सैलरी बोनस नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है क्योंकि सरकार लॉकडाउन में छूट देते हुए व्यवसायों को धीरे-धीरे फिर से खोलने की अनुमति दे रही है।