फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Effected Tourism Industry Over 1000 Crores

कोरोना वायरसः पर्यटन कारोबार पर पड़ सकता है हजार करोड़ का असर

Thu, 19 Mar 2020 12:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Mar 2020 12:26 PM IST
सार

2200 करोड़ का है आगरा का पर्यटन कारोबार
06 करोड़ रोज औसतन व्यापार होता है आगरा में
50 फीसदी गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं विशेषज्ञ
08 महीने लग सकते हैं स्थिति सामान्य होने में

विज्ञापन
Corona Virus Effected Tourism Industry Over 1000 Crores
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना के असर से पर्यटन कारोबार पर लगभग 1000 करोड़ का असर पड़ सकता है। इस अनुमान की तीन वजह हैं - पहली अमेरिका, इंग्लैड और चीन से लगभग 40 फीसदी सैलानी आते हैं, इन तीनों देशों में कोरोना का कहर है। दूसरी, इटली, स्पेन में छुट्टियां जून-जुलाई में होती हैं, ये भी कोरोना प्रभावित हैं। तीसरी, ताजमहल को बंद कर दिए जाने से पूरी दुनिया के सैलानियों में यह संदेश जा सकता है कि ताजनगरी में भी स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


फिलहाल तो पर्यटन कारोबार का रोज छह करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने में दिसंबर तक का समय लग सकता है। पिछले साल के मुकाबले सैलानियों की संख्या में 50 फीसदी तक कम रह सकती है। कुल 2200 करोड़ सालाना का कारोबार है। यह इस वर्ष 1200 करोड़ तक रह सकता है।
विज्ञापन


कोरोना से पहले पर्यटन पर राम मंदिर फैसला, फिर सीएए विरोध के कारण का भी असर रहा है। पिछले तीन महीनों में सैलानियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले दो लाख कम रही है। ताज में सामान्य स्थिति में औसतन रोजाना 30 हजार सैलानी आते हैं। पिछले कुछ समय से 15 हजार रह गए थे। कोरोना के असर से संख्या गिरकर आठ हजार तक पहुंच गई थी। अब तो स्मारक बंद हैं। कारोबार हो ही नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टूर ऑपरेटर बोले, सात दिन पहले सूचना देनी चाहिए थी
ताज, किला सहित सभी स्मारकों को अचानक बंद किए जाने से सैलानियों को मायूसी हो रही है। विदेश और दूसरे राज्यों से आ रहे सैलानियों को जब इसका पता चल रहा है तो उनके आंसू तक निकल रहे हैं।

टूर ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार को ताज और अन्य स्मारक बंद करने से पहले कम से सात दिन पहले सूचना जारी करनी चाहिए थी। टूर एंड आई संस्था के महाप्रबंधक मातहत सिंह ने कहा कि सरकार को ताज बंद करने की सूचना कम से सात दिन पहले देनी चाहिए थी।

11 सीढ़ी से देखा ताज.. मास्क लगाकर ली सेल्फी
पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन से 100 से अधिक सैलानी बुधवार को ताज महल पहुंचे। ताला लटका देख मायूस हुए। इन्होंने ताज के पीछे की तरफ 11 सीढ़ी से मुख्य मकबरे को निहारा। इन्होंने मास्क लगाकर रखे थे। 11 सीढ़ी से ही सेल्फी ली और चले गए। किला और सिकंदरा पर ताला देखकर सैलानी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed