{"_id":"614bd7338ebc3e0ded693230","slug":"commerce-ministry-indian-and-abroad-investors-will-get-approvals-from-the-same-window-now-after-single-window-system-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य मंत्रालय : देश और विदेश के निवेशकों को एक ही विंडो से मिलेंगी अब मंजूरियां, सिंगल विंडो सिस्टम हुआ लॉन्च","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
वाणिज्य मंत्रालय : देश और विदेश के निवेशकों को एक ही विंडो से मिलेंगी अब मंजूरियां, सिंगल विंडो सिस्टम हुआ लॉन्च
Thu, 23 Sep 2021 06:54 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:54 AM IST
सार
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, देश और विदेश के निवेशकों के लिए कारोबार सुगमता की दिशा में यह बड़ा कदम है। इस विंडो पर अधिकतर सरकारी कार्यालयों से मंजूरी और पंजीकरण कराया जा सकता है। अभी इस पोर्टल पर केंद्र के 18 और राज्यों के 9 विभाग जुड़े हैं।
विज्ञापन
सिंगल विंडो सिस्टम लॉन्च करते हुए पीयूष गोयल
- फोटो : twitter
विस्तार
देश और विदेश के निवेशकों को अब एक ही पोर्टल के जरिये सभी नियामकीय मंजूरियां मिल सकेंगी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम लॉन्च किया।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्री ने लॉन्च किया सिंगल विंडो सिस्टम
वाणिज्य मंत्री गोयल ने कहा, कारोबारी सुगमता की दिशा में यह बड़ा कदम है। इस विंडो पर अधिकतर सरकारी कार्यालयों से मंजूरी और पंजीकरण कराया जा सकता है। अभी इस पोर्टल पर केंद्र के 18 और राज्यों के 9 विभाग जुड़े हैं। दिसंबर तक केंद्र के 14 व राज्यों के 5 विभागों को और जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
यह पोर्टल निवेशकों को अफसरशाही से आजादी दिलाएगा। इससे उद्यमिता बढ़ाने और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। अगले तीन महीने में राज्य व मंत्रालय भी इस पोर्टल पर स्थायी रूप से कारोबार की सभी मंजूरियां देने लगेंगे, जो वास्तव में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।
विज्ञापन