फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   coca cola moves from coke to fruit drinks in india to become number one

कोका-कोला भारत में कोक से कम करेगी फोकस, बढ़ाएगी फ्रूट जूस का बिजनेस

Mon, 04 Sep 2017 01:33 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 04 Sep 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
coca cola moves from coke to fruit drinks in india to become number one

विश्व की सबसे बड़ी ब्रीवरेज कंपनियों में शुमार कोका कोला भारत में कोक से अपना फोकस कम करके अब फ्रूट जूस और ड्रिंक्स का उत्पादन बढ़ाएगी। कंपनी ऐसा इसलिए करने जा रही है ताकि मार्केट में वो नंबर एक की पोजिशन पर फिर से काबिज होना चाहती है। 

विज्ञापन


कोक के सीईओ जेम्स क्वाइनसी ने कहा कि वो अपने फ्रूट ब्रीवरेज के ब्रांड को कोका कोला से बड़ा बनाना चाहती है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, 130 साल पुरानी इस कंपनी की भारत में सेल्स काफी गिर गई है। कोका कोला के बजाए भारत में लोग हेल्थ ड्रिंक्स या फिर फ्रूट ब्रीवरेज को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। कोक के शेयर को जूस बनाने वाली कंपनी अपनी तरफ खींच ले गई है। 
विज्ञापन


माजा ब्रांड को बढ़ाया आगे
मैंगो ड्रिंक के तौर पर कोक ने अपने माजा ब्रांड को आगे बढ़ाया है, जिसका मार्केट में करीब 50 फीसदी का शेयर है। कोक के लिए भारत विश्व का छठा सबसे बड़ा मार्केट है। कंपनी शुरुआत में अपने फ्रूट जूस और ड्रिंक्स को छोटे पैकेट में बना कर बेचना शुरू करेगी, क्योंकि देश में इनकी डिमांड देश में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने की थी पीएम मोदी, अंबानी से मुलाकात
ईटी के मुताबिक कोक के सीईओ क्वाइनसी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की थी। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान क्वाइनसी ने देश के अंदर अपने ऐग्री-बिजनेस को बढ़ाने की मंशा जाहिर की थी। 

वहीं मुकेश अंबानी से मुलाकात के दौरान अपने नए रिटेल बिजनेस को बढ़ाने के बारे में नए सुझाव लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed