फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central excise Office will open till 12 o'clock tonight in agra

टैक्स बकाया के पुराने मामलों में मिलेगी 70 फीसदी छूट, मुकदमे से भी मुक्ति, आज रात 12 बजे तक मौका

Tue, 31 Dec 2019 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Central excise Office will open till 12 o'clock tonight in agra
सांकेतिक तस्वीर
सेंट्रल एक्साइज, सर्विस टैक्स विभाग में टैक्स बकाया के पुराने मामलों को निपटाने के लिए विरासत विवाद समाधान योजना का फायदा लेने के लिए बस आज रात 12 बजे तक का मौका है। सबका विश्वास योजना के नाम से इस योजना में रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके लिए आगरा के संजय प्लेस स्थित सेंट्रल एक्साइज का ऑफिस रात 12 बजे तक खोला जाएगा।
विज्ञापन


सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर ललन कुमार ने बताया कि विरासत विवाद समाधान योजना में पुराने मामलों को निपटाने के साथ 70 फीसदी तक की छूट और मुकदमेबाजी से मुक्ति मिलेगी। 30 जन 2019 से पहले के जितने भी लंबित वाद हैं, उनका निस्तारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करके छूट का फायदा लिया जा सकता है। आगरा में अब तक 790 व्यापारी अपने पुराने मामलों को सुझलाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। विभाग के पास 915 केस हैं, जिनके निपटारे के लिए इस योजना में रजिस्ट्रेशन की उम्मीद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने विवाद निपटाने के लिए करीब 90 फीसदी व्यापारियों ने इस योजना का फायदा अब तक उठाया है। जो व्यापारी अपने मामलों को निपटाना चाहते हैं, उनके लिए आज रात 12 बजे तक का वक्त है, जिसके लिए विशेष रूप से कार्यालय रात 12 बजे तक खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed