फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   CBI books Videocon group chairman for corruption in financing oil and gas assets in Mozambique

वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला

Tue, 23 Jun 2020 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Jun 2020 11:15 PM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वीडियोकॉन समूह के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि धूत पर मोजांबिक में अपनी तेल और गैस परिसंपत्तियों को वित्त प्रदान करने में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) नीत बैंकों के एक समूह के अज्ञात अधिकारियों की मिलीभगत के साथ भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं।

विज्ञापन
CBI books Videocon group chairman for corruption in financing oil and gas assets in Mozambique
सीबीआई

विस्तार

सीबीआई ने तेल मंत्रालय की एक शिकायत पर शुरूआती छानबीन के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। छानबीन में यह पाया गया कि साल 2008 में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज की अनुषंगी, वीडियोकॉन हाइड्रोकार्बन होल्डिंग लिमिटेड (वीएचएचएल) ने मोजांबिक में अमेरिकी कंपनी अनादारको से रोउमा क्षेत्र 1 ब्लॉक में तेल और गैस ब्लॉक में 10 फीसदी भागीदारी हासिल की।

विज्ञापन


मोजांबिक स्थित परिसंपत्ति को बाद में ओएनजीसी विदेश लिमिटेड और ऑयल इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2014 में खरीद लिया था। अप्रैल 2012 में एसबीआई के नेतृत्व में बैंकों के एक समूह ने मोजांबिक, ब्राजील और इंडोनेशिया में अपने तेल और गैस परिसंपत्तियों के विकास के लिए ‘स्टैंडबाय लेटर ऑफ क्रेडिट’ (एसबीएलसी) सुविधा दी। साथ ही, इस संबंध में वित्त आवंटन की अन्य जरूरतें भी पूरी की थीं।
विज्ञापन


बैंकों के इस समूह में आईसीआईसीआई बैंक और आईडीबीआई बैंक भी शामिल थे। हालांकि, इस ऋण के एक हिस्से को ‘री-फायनेंस’ किया गया, जिसमें स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (एससीबी), लंदन का 40 करोड़ डॉलर का बकाया भी शामिल है। लगभग 10 महीने बाद वीआईएल ने समूह से कहा कि ऋण बढ़ गया है। उसने इसका भुगतान करने का अनुरोध किया और तेल व गैस परिसंपत्ति का प्रभार संभाल लिया। समूह ने बढ़ी हुई रकम को बगैर जांच के कथित तौर पर मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने आरोप लगाया, 'तथ्यों और प्रथम दृष्टया परिस्थितियों से यह प्रदर्शित होता है कि एसबीआई के नेतृत्व में ऋण दाता बैंकों के अज्ञात अधिकारियों ने धूत के साथ साजिश रच कर वीएचएचएल को एससीबी से सुविधा का लाभ उठाना जारी रखने दिया। इस तरह वीडियोकॉन को गलत तरीके से फायदा हुआ और भारतीय सार्वजनिक उपक्रम बैंकों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed