फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cash in use 26% less than November 8 levels, People use digital payment options

नोटबंदी के बाद 26% कम हुआ कैश में लेने-देन, डिजिटल पेमेंट की डिमांड बढ़ी

Mon, 10 Apr 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 10 Apr 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
Cash in use 26% less than November 8 levels, People use digital payment options
डेमो पिक

नोटबंदी के बाद से अर्थव्यवस्था के कैश में 26 प्रतिशत की कमी आई है। नीति निर्माता सिस्टम में आ रही नई करेंसी पर नजर बनाए हुए हैं। नकदी निकासी की सीमा खत्म करने के बात मार्च के शुरुआत से ही साप्ताहिक नकद निकासी में कमी आई है। 

विज्ञापन


डिजिटल पेमेंट्स जैसे सरकार के यूपीआई और प्राईवेट कंपनियों के एप की वजह से भी कैश की निकासी में कमी आई है। 
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों की अगर बात करें तो इसके नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च तक सिस्टम में करीब 13.32 लाख करोड़ कैश और करेंसी थी। मौजूदा समय में कैश और करेंसी नवंबर 2016 के मुकाबले 74 प्रतिशत है यानी ये पहले की तुलना में 26 प्रतिशत तक कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय प्रधानमंत्री मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने का ऐलान किया था तब सिस्टम में  17.97 लाख करोड़ रुपये थे। साप्ताहिक नकद निकासी भी चौथे सप्ताह में 47,400 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 10 को समाप्त हुए सप्ताह में घटकर 22,194 करोड़ रुपये हो गई है। आपको याद होगा कि 13 मार्च को दैनिक नकद निकासी से बैन हटा लिया गया था और पूर्व प्रतिबंध की सीमा भी बहाल कर दी गई थी। 


डिजिटल पेमेंट्स से भी कम नकदी के इस्तेमाल में मदद मिल पाया है। सरकार ने भी इसके लिए कई डिजिटल पेमेंट और सेटलमेंट चैनल्स शुरू किए हैं। यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद से कम रकम की निकासी में काफी मदद मिला है। 

यूपीआई के तहत की जा रही निकासी की रकम भी बढ़ी है। फरवरी में जहां यूपीआई से 42 लाख निकासी हो रही था मार्च में बढ़कर ये 49 लाख हो गई। निकासी की रकम भी इस दौरान 1,900 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,970 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed