फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   zomato ipo open today on july 14 know about price band and other details

Zomato IPO: आज खुले जोमैटो के आईपीओ पर टूट पड़े खुदरा निवेशक, 75 मिनट में पूरा सब्सक्राइब

Wed, 14 Jul 2021 02:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 14 Jul 2021 02:55 PM IST
सार

आज से 9,375 करोड़ रुपये का जोमैटो का आईपीओ खुल गया है। यह 16 जुलाई को बंद होगा। 

विज्ञापन
zomato ipo open today on july 14 know about price band and other details
जोमैटो आईपीओ - फोटो : facebook: @zomato

विस्तार

डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो का 9,375 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुल गया। आईपीओ 16 जुलाई को बंद होगा। खुलने के 75 मिनट के भीतर ही यह पूरा सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ में 10 फीसदी कोटा खुदरा निवेशकों के लिए रखा गया था। बीएसई और एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर बाद 1.30 बजे रीटेल कैटगरी में इसे दो गुना बोलियां मिल चुकी हैं।

विज्ञापन


नॉन-इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स कैटगरी में इसे छह फीसदी और कर्मचारियों की लिए रखे गए पोर्शन में पांच फीसदी बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटगरी में अभी एक भी बोली नहीं मिली है। पहले दिन 1.30 बजे तक यह 17 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका था।
विज्ञापन


72 से 76 रुपये है प्राइस बैंड
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गई जानकारी के अनुसार, इसका प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये रखा गया है। इसके लिए लॉट साइज 195 शेयरों का होगा। यानी 195 शेयर और इसके मल्टीपल में शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। निवेशकों को आईपीओ के अपर बैंड के मुताबिक न्यूनतम 14,820 रुपये का निवेश करना होगा। खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। कंपनी की आईपीओ से 9,375 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ में 9,000 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे जबकि इंफो एज 375 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को जैक मा के एंट ग्रुप का समर्थन
कंपनी को जैक मा के एंट ग्रुप कंपनी का समर्थन है। जोमैटो भारत की यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की लंबी सूची में आईपीओ लाने वाली पहली कंपनी है। यह पहली ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर है, जो आईपीओ ला रही है। इसके आईपीओ के आधार पर जोमैटो का मूल्यांकन 64,365 करोड़ रुपये बैठता है। इसे मार्च, 2020 में आए एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (10,341 करोड़ रुपये) के बाद का दूसरा सबसे आईपीओ माना जा रहा है। यह भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) के जनवरी में आए आईपीओ से आगे निकल जाएगा।

एंकर निवेशकों से जुटाए 4196 करोड़ रुपये
जोमैटो ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने प्रथम सार्वजनिक शेयर निर्गम से पहले एंकर निवेशकों से 4,196 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शेयर बाजार बीएसई के वेबसाइट पर जारी एक परिपत्र के अनुसार कंपनी ने एंकर निवेशकों को कुल 55,21,73,505 शेयर प्रति इकाई 76 रुपये की दर से जारी करने का निर्णय किया है। इन शेयरों का कुल मूल्य 4,196.51 करोड़ रुपये बनता है।


इन निवेशकों में ब्लैकरॉक, टाइगर ग्लोबल, फिडिलिटी, न्यूवर्ल्ड फंड , जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टैनले एशिया, पीटीई-ओडीआई, गोल्डमैन साक्स (सिंगापुर) , टी रो, कनाडा पेंशन फंड, सिंगापुर मॉनिटरी अथॉरिटी और अबूधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे कई विदेशी निवेशक शामिल हैं। इसके अलावा इनमें घरेलू संस्थागत निवेशकों की लंबी सूची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed